‘पागल हो गई है, बाहर करो इसे...’, कांग्रेस की महिला पदाधिकारी पर भड़के दिग्विजय सिंह

<p><em>भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में उनके सुरक्षाकर्मी और सहयोगी एक महिला को उन तक जाने से रोक रहे हैं।</em></p>

‘पागल हो गई है, बाहर करो इसे...’, कांग्रेस की महिला पदाधिकारी पर भड़के दिग्विजय सिंह
22-02-2024 - 12:23 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वह ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान एक महिला मिलने आई तो उससे दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में उनके सुरक्षाकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया। इस पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि यह है ‘कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान।’
महिला को नजदीक आते देख भड़के दिग्विजय सिंह
दरअसल, यह घटनाक्रम बुधवार की सुबह उस वक्त हुआ जब दिग्विजय सिंह ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान दिग्विजय सिंह जब एक तरफ खड़े होकर कांग्रेस के भिंड जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा से बात कर रहे थे। उसी वक्त एक महिला अपने नेता दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए आगे बढ़ गईं। यह देखकर दिग्विजय सिंह के गार्ड ने उसे रोक दिया और उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया। महिला को नजदीक आते देख दिग्विजय सिंह भी भड़क गए। उन्होंने कह दिया कि यह औरत पागल हो गई है, इसे बाहर निकालो। दिग्विजय सिंह के गार्डों ने उसे वहां से बाहर कर दिया।
बीजेपी नेता ने शेयर किया वीडियो
भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में उनके सुरक्षाकर्मी और सहयोगी एक महिला को उन तक जाने से रोक रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भी महिला को बाहर करने का इशारा करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के साथ नरेंद्र सलूजा ने लिखा, ‘यह है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान। महिलाओं का कांग्रेस नेता करते हैं कितना सम्मान, यह है उसका उदाहरण। कल शिवपुरी में पेटीकोट संस्कृति पर बात कर रहे थे दिग्विजय सिंह और आज ग्वालियर में राघौगढ़ में रहने वाली कांग्रेस की महिला पदाधिकारी को ‘पागल औरत‘ कहकर संबोधित कर रहे हैं।’
सलूजा ने आगे लिखा, ‘दिग्विजय सिंह अपने सुरक्षाकर्मियों से कह रहे हैं, निकालो इसे बाहर, इतना ही नहीं, उनके सुरक्षाकर्मी उन्हीं के सामने इस महिला पदाधिकारी को धक्के भी मार रहे हैं। कहां हैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं फेम प्रियंका गांधी?’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।