गड्डियों का अंबार..! पटना में एनएचएआई का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

गड्डियों का अंबार..! पटना में एनएचएआई का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
24-09-2022 - 03:54 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पांच लाख की रिश्वत के आरोप में एक अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू हुई तो तलाशी में जितना रुपया मिला, उससे सीबीआई की आंखें भी फटी रह गई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार, 23 सितंबर को कथित रूप से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुख्य महाप्रबंधक को पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि पटना क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ साद्रे आलम को एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
70 लाख कैश, 6 लाख की ज्वैलरी बरामद
सीबीआई ने एक बयान में कहा, ‘आठ विभिन्न जगहों पर तलाशी चल रही है। एनएचएआई के इन सीजीएम के परिसरों से करीब 70 लाख रुपये नकद और 6 लाख की ज्वैलरी मिली है। तलाशी जारी है।’
बिलों के भुगतान में हेराफेरी के लिए रिश्वत
अधिकारियों ने बताया कि पटना क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ साद्रे आलम को एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों से 5 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। आरोप है कि साद्रे आलम नासिक स्थित एक निजी कंपनी के अधिकारियों से बढ़े हुए बिलों के भुगतान, माप पुस्तिका में हेराफेरी आदि के एवज में रिश्वत मांग रहा था।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।