Laal Singh Chaddha : आमिर का ट्रैक रिकॉर्ड, 14 साल में कुल 9 फिल्में

<p><strong>Laal Singh Chaddha :&nbsp;</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Laal Singh Chaddha : आमिर का ट्रैक रिकॉर्ड, 14 साल में कुल 9 फिल्में
10-08-2022 - 10:20 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आमिर खान की 'Laal Singh Chaddha’ इस शुक्रवार 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पर बायकॉट के नारों के कारण यह फिल्म लगातार चर्चा में है। हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' के इस ऑफिशियल रीमेक से आमिर खान को ढेर सारी उम्मीदें हैं। आमिर खान मौजूदा वक्त में बॉलीवुड के किसी भी दूसरे सुपरस्टार से अलग हैं। वह साल में तीन-चार फिल्‍में नहीं करते बल्कि साल में एक फिल्म लेकर आते हैं। हालांकि, 2018 में आई उनकी पिछली रिलीज 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बुरी तरह पिट गई थी। ऐसे में आमिर के लिए 'लाल सिंह चड्ढा' का सुपरहिट होना और इसका करोड़ों में कमाई करना दोनों बहुत जरूरी है। बीते 14 साल में आमिर खान की 9 फिल्में रिलीज हुई हैं। 14 साल का जिक्र इसलिए कि यही वह दौर है, जब बॉलीवुड में फिल्म के हिट या फ्लॉप की परिभाषा बदली है। इसी दौर में फिल्म की कमाई मायने रखने लगी और यह देखा जाने लगा कि आखिरी 100 करोड़, 200 करोड़ या 300 करोड़ से 1000 करोड़ तक पहुंच पाती है या नहीं।
बायकॉट के नारों के बीच Laal Singh Chaddha की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ तीन दिनों में इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग से कमा लिये हैं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।