सार्दुलपुर के ददरेवा में हुई सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के 3 श्रद्धालुओं की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

NULL

सार्दुलपुर के ददरेवा में हुई सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के 3 श्रद्धालुओं की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
17-08-2022 - 05:12 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में चूरु के निकट भीषण सड़क दुर्घटना का समाचार है। इस दुर्घटना में मंगलवार, 16 अगस्त की रात को  चूरु जिले के सार्दुलपुर क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक जीप पुल से टकरा गई जिससे जीप में सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को निकट के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद जीप का चालक मौके से फरार हो गया. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के प्राप्त जानकारी मुताबिक हादसे के शिकार श्रद्धालु उत्तर प्रदेश से सार्दुलपुर क्षेत्र में स्थित गोगाजी महाराज के प्रसिद्ध धाम ददरेवा आये थे। ये सभी श्रद्धालु मंगलवार, 16 अगस्त की रात सार्दुलपुर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एनएच 52 पर तारानगर पुल के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से टकरा गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।