दिल्ली शराब घोटाला मामले आप नेता संजय सिंह की रिमांड तीन दिन और बढ़ी, कारण जांच में असहयोग
<p>दिल्ली शराब घोटाले के मामले में पांच दिन की रिमांड के बाद ईडी ने आप सांसद संजय सिंह को मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। ईडी ने कहा कि संजय सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे ईडी के सवालों के जवाब सही ढंग से नहीं दे रहे हैं।ईडी को फिर से संजय सिंह की तीन दिन की रिमांड मिल गई है। </p>
रिमांड के दौरान सिंह से पूछताछ हुई तो वहीं दूसरी तरफ उनके करीबियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। ईडी ने विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा को समन जारी कर पूछताछ की। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट के बाहर संजय सिंह के हजारों समर्थक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
जाँच में असहयोग
ईडी ने कहा कि संजय सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे ईडी के सवालों के जवाब सही ढंग से नहीं दे रहे हैं।इसलिए 5 दिन का रिमांड और दिया जाए। इसके बाद ईडी ने तीन की रिमांड की अनुमति दे दी है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने यह भी कहा कि घूस लेने के नहीं, घूस मांगने के सबूत हैं।शराब लाइसेंस के लिए घूस मांगी गई। सर्वेश मिश्रा भी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। जिसके लिए कल नया समन जारी किया गया है।
सबूत ईडी के पास
कोर्ट को ईडी ने बताया कि अभी चंडीगढ़ में रेड की गई है। एक बिजनेसमैन की निशानदेही पर रेड की गई है। रिश्वत मांगे जाने के सबूत ईडी के पास हैं। बिजनेसमैन का नाम अभी बताया नहीं किया गया है। वहीं, संजय सिंह के वकील की तरफ से कहा गया कि फोन गायब हो गया है। कोर्ट ने भी ईडी से पूछा कि आपने सजंय सिंह से कन्फर्म क्यों नहीं कराया। वहीं, ये भी पूछा गया कि पत्नी को 10 हजार क्यों भेजे और मां को एक लाख रुपये क्यों ट्रांसफर किए गए।
What's Your Reaction?