चलती बाइक की टंकी पर पत्नी को बिठाकर कर रहा था रोमांस... वीडियो देख पुलिस ने थमाया 8 हजार का चालान

<p><em><strong>हापुड़ में बाइक की टंकी पर बिठाकर पत्नी को घुमाना एक पति को भारी पड़ गया है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर हापुड़ पुलिस ने 8 हजार रुपए का चालान किया है। इस बारे में पुलिस ने एक्स पर पोस्ट भी किया।</strong></em></p>

चलती बाइक की टंकी पर पत्नी को बिठाकर कर रहा था रोमांस... वीडियो देख पुलिस ने थमाया 8 हजार का चालान
11-10-2023 - 08:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बाइक एक्सीडेंट की तमाम घटनाओं के बावजूद कुछ युवा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उनकी गैरजिम्मेदाराना हरकत न केवल उनकी जान के लिए खतरा बन रही हैं, बल्कि वह दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा मामला यूपी के हापुड़ जिले का है, जहां दिल्ली-मुरादाबाद हाइवे पर एक नवविवाहित जोड़े का वीडियो वायरल हो गया।
बाइक पर सवार इस जोड़े ने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं और बाइक चला रहे शख्स ने महिला को चलती बाइक की टंकी पर बिठा लिया और रोमांस करने लगा। मिली जानकारी के मुताबिक, इस कपल की 3-4 दिन पहले ही शादी हुई है और दोनों मुरादाबाद के रहने वाले हैं। कपल की इस लापरवाही का किसी शख्स ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हापुड़ पुलिस हरकत में आई और उसने बाइक का 8 हजार रुपए का चालान किया है। 
हापुड़ पुलिस ने क्या कहा?
हापुड़ पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘थाना सिम्भावली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर एक कपल द्वारा बाइक से स्टंटबाजी करने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। हापुड़ पुलिस ने इस मामले को तत्काल संज्ञान में लिया है और उस बाइक का एमवी एक्ट के तहत 8 हजार रुपए का चालान किया गया है। इसके अलावा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।