महाविनाशक मिसाइल के साथ तानाशाह की बेटी, किम जोंग का हाथ पकड़कर देखा मिसाइल टेस्ट
<p><em><strong>व्हाइट कलर की जैकेट पहने उनकी बेटी और किम एक मिलिट्री फैसिलिटी के बाहर खड़े हैं। </strong></em></p>
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और उनकी बेटी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके पहले दुनिया ने कभी भी उनकी बेटी को नहीं देखा था। नॉर्थ कोरिया की न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तस्वीर में किम अपनी बेटी का हाथ पकड़े हुए हैं। व्हाइट कलर की जैकेट पहनी उनकी बेटी और किम एक मिलिट्री फैसिलिटी के बाहर खड़े हैं। वहां से शुक्रवार यानी 18 नवंबर को बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया गया था। इस दौरान किम की पत्नी री सोल जू भी साथ थीं।
पीछे दिख रही खतरनाक मिसाइल
तस्वीर में किम जोंग और उनकी बेटी के पीछे इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसका शुक्रवार को टेस्ट किया गया। मिसाइल की लॉन्चिंग से पहले किम जोंग ने मिसाइल का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान उनकी बेटी साथ थी।
पूर्व बास्केटबॉल स्टार ने किया था खुलासा
नॉर्थ कोरिया में विदेशी मीडिया पूरी तरह बैन यानी प्रतिबंधित है लिहाजा, यहां की खबरें बहुत कम बाहरी दुनिया तक पहुंच पाती हैं। वर्ष 2013 में ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ के मुताबिक, पूर्व बास्केटबॉल स्टार डेनिस रोडमैन ने बताया था कि किम जोंग उन को बेटी हुई है, जिसका नाम उन्होंने जू ए रखा है। साउथ कोरिया नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस के मुताबिक, किम और री की शादी 2012 के पहले हो चुकी थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।
2012 तक किसी को खबर तक नहीं थी
वर्ष 2012 तक कोई नहीं जानता था कि किम शादी कर चुके हैं। जुलाई 2012 तक नॉर्थ कोरिया के मीडिया ने किम जोंग और री सोल जू की शादी की अनाउंसमेंट नहीं की थी। 2018 में पहली बार मीडिया ने री सोल जू को फस्र्ट लेडी के नाम से संबोधित किया।
What's Your Reaction?