राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके 23 सितंबर को 4000 सिनेमाघरों में 75 रुपये में मिलेगा मूवी टिकट
मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया अब 16 की बजाय 23 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन देश भर के 4000 सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए फिल्म की टिकट 75 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को मनाने की तारीख पहले 16 सितंबर, 2022 निर्धारित की गई थी। लेकिन, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने इस तारीख को 23 सितंबर कर दिया। इस फैसले से अब देशभर में शुक्रवार, 23 सितंबर राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन को मनाने के लिए फिल्म की टिकटों को भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। आमतौर पर एक टिकट के लिए दर्शकों को 300 से लेकर 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।
एसोसिएशन के अनुसार देश भर की 4000 स्क्रीन्स पर यह ऑफर दिया गया है, जिसमें पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, मिराज, सिटीप्राइड, एशिया, मुक्ता ए-2, मूवी टाइम, वेव, एमटू के और डिलाइट जैसे थियेटर्स शामिल हैं।
What's Your Reaction?