विधायक की बहू बनने के लिए बदला धर्म...करियर को बाय बोलकर बन गई करोड़ों की मालकिन

<p><em>बॉलीवुड में कुछ ऐसी भी एक्ट्रेसेज हैं जिन्हें सीने-प्रेमियों ने इस कदर भुला दिया कि वे गुमनामी की अंधेरों में जिंदगी जीने को मजबूर हो गईं। इसके साथ ही उन अभिनेत्रियों का अब फिल्मों से भी मन उचट चुका है। पहली ही बारी में हिट फिल्म देकर लाइमलाइट में आईं वे अभिनेत्रियां अब बॉलीवुड में दोबारा नहीं आना चाहती हैं। कुछ ऐसा हाल 20वीं सदी खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ हुआ था। उस एक्ट्रेस ने पीक करियर में अपना धर्म बदला, फिर विधायक के बिजनेसमैन बेटे संग शादी कर अचानक फिल्मों से दूर हो गई।</em><br /> &nbsp;</p>

विधायक की बहू बनने के लिए बदला धर्म...करियर को बाय बोलकर बन गई करोड़ों की मालकिन
22-02-2024 - 12:15 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

‘टार्जनः द वंडर कार’, ‘वॉन्टेड’, ‘पाठशाला’ और ‘मोड़’, ‘ये दिल मांगे मोर’, ‘कैश’, ‘शादी से पहले’, ‘शादी नम्बर वन’ और ‘संडे’ जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग और अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर चुकी एक्ट्रेस ने हाल ही खुलासा किया कि अब वह फिल्मों में दोबारा नहीं आएंगी क्योंकि वह अपनी लाइफ में काफी खुश हैं।
यहां हम बात कर रहे हैं 37 साल की हो चुकीं आयशा टाकिया की। बता दें कि आयशा भले ही फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण खूब चर्चा में रहती हैं। उनका नाम बॉलीवुड की गुमनाम एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुका है।
इसके साथ ही आशिया का नाम उन एक्ट्रेसेस गिना जाता है, जो स्टारडम, शोहरत और ग्लैमर के चकाचैंध में आई तो जरूर लेकिन वह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकीं। इसके साथ ही उन्होंने अपना अस्तित्व बचाने के लिए अपनी लाइफ का सबसे बड़ा फैसला कर हर किसी को चैंका दिया।
जी हां! आयशा टाकिया को लेकर ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने अपने फ्लॉप करियर को देखते हुए अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला कर डाला और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और विधायक रहे अबू असीम आजमी की बहू बन गईं।
आयशा की शादी 2009 में हुई थी। इस शादी से उनको एक बेटा है। शादी के बाद आयशा ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया और मुंबई में गुमनाम हो गई हैं। बता दें कि आयशा के पति फरहान एक बिजनेसमैन हैं। वह होटल और रेस्टारेंट बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा फरहान राजनीति में काफी दिलचस्पी रखते हैं।
आयशा की शादी 2009 में हुई थी। इस शादी से उनको एक बेटा है। शादी के बाद आयशा ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया और मुंबई में गुमनाम हो गई हैं। बता दें कि आयशा के पति फरहान एक बिजनेसमैन हैं। वह होटल और रेस्टारेंट बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा फरहान राजनीति में काफी दिलचस्पी रखते हैं।
अब आयशा के ससुर अबू असीम आजमी की बात करें तो, वह महाराष्ट्र का सबसे अमीर विधायक में गिने जाते हैं। वह मानखुर्द शिवाजीनगर विधानसभा सीट पर कार्यरत हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, उनके पास 142 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं उनके बेटे फरहान की नेटवर्थ 72 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।