वर्ष 2035 तक चीन 1500 परमाणु हथियारों का जखीरा जमा करेगा..!
<p><em><strong>संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन की रिपोर्ट को मानें तो चीन के पास 2035 तक लगभग 1,500 परमाणु हथियारों का जखीरा जमा हो जाएगा।</strong></em></p>
वर्तमान में चीन के परमाणु हथियारों की अनुमानित संख्या 400 से कुछ ज्यादा है। अपनी वार्षिक रिपोर्ट में पेंटागन ने मंगलवार को कहा कि अगले दशक में बीजिंग का लक्ष्य अपने परमाणु बलों का आधुनिकीकरण करना, विविधता बढ़ाना और उसका विस्तार करना है।
रिपोर्ट में कहा गया कि चीन का वर्तमान परमाणु आधुनिकीकरण का काम पैमाने और पेचीदगी दोनों में पिछले आधुनिकीकरण के प्रयासों से ज्यादा है। इसमें अनुसार चीन अपने भूमि, समुद्र और हवा से परमाणु हथियारों को दागने के लिए सक्षम होने में बड़ा निवेश कर रहा है। चीन अपने परमाणु बलों के इस बड़े विस्तार के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है। चीन ने बारे में इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वह फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों और रिप्रोसेसिंग सुविधाओं को तैयार करके प्लूटोनियम का उत्पादन करने और उसे अलग करने की अपनी क्षमता बढ़ाकर अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को बढ़ा रहा है।
रिपोर्ट में दावा किया गया कि बीजिंग ने संभवतः 2021 में अपने परमाणु विस्तार प्रोग्राम को काफी तेज कर दिया है। पेंटागन के एक अधिकारी ने कहा कि चीनी रणनीति अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के कम से कम कुछ पहलुओं को अपनी राजनीतिक प्रणाली और राष्ट्रीय हितों के अनुकूल बनाने के लिए अपनी राष्ट्रीय शक्ति को बढ़ाने और उसका विस्तार करने की है।
What's Your Reaction?