ट्रंप से अफेयर..! इस अमेरिकन एडल्ड स्टार को खोज रही है पूरी दुनिया, रिटायरमेंट के बाद सुर्खियों में आई स्टाॅर्मी डेनियल्स
<p><em><strong>अमेरिकन पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स, जिनका असली नाम स्टेफनी क्लिफर्ड है, वो आजकल म्यूजिक वीडियो बनाती हैं, किताबें लिखती हैं। ट्रंप पर अभियोग के चलते लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं।</strong></em></p>
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक एडल्ट फिल्म स्टार के साथ यौन संबंध छिपाने के मामले में मुसीबतों से घिर गए हैं। जिस एडल्ट स्टार ने ट्रंप से अफेयर का खुलासा किया, उसका नाम स्टॉर्मी डेनियल्स है। ट्रंप पर आरोप हैं कि उन्होंने 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से पहले स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे दिए थे, ताकि वो किसी को कुछ बताए नहीं और ट्रंप की बदनामी न हो। हालांकि, स्टॉर्मी डेनियल्स ने उसके कुछ समय बाद मुंह खोल दिया और कहा कि ट्रंप ने उनसे फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद पूरी दुनिया में यह खबर सुर्खियों में छाई रही।
अमेरिकी मीडिया में खबरें चल रही हैं कि ट्रंप को पोर्न-एक्ट्रेस से अपना अफेयर छिपाने व उसे पैसे देने के अपराध में जेल हो सकती है, क्योंकि न्यूयॉर्क की मैनहैटन ग्रैंड जूरी ने गुरुवार (30 मार्च) को ट्रंप पर मुकदमा चलाने का फैसला किया है। अपने खिलाफ लग रहे आपराधिक आरोपों का सामना करने के लिए अब ट्रंप को आगामी मंगलवार (4 अप्रैल) को न्यूयॉर्क की कोर्ट में पेश होना होगा। अगर उन पर लगे आरोप साबित होते हैं तो वे पहले ऐसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे, जो आपराधिक मामले में सजा भुगतेंगे।
स्टॉर्मी बनी इंटरनेट पर ट्रेंडिंग टाॅपिक
इस मामले में ट्रंप से ज्यादा सोशल मीडिया यूजर्स अब स्टॉर्मी डेनियल्स के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जहां पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर स्टॉर्मी डेनियल्स सुर्खियां बटोर रही है। बहुत-से लोग स्टॉर्मी डेनियल्स के समर्थन में आ गए हैं। पोर्न स्टार को समाज में एक अनैतिक महिला के रूप में देखा जाता है, लेकिन ट्रंप वाले मामले की वजह से स्टॉर्मी डेनियल्स की प्रशंसा करने वाले तेजी से बढ़ रहे हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या में बड़ा उछाल आया है। स्टॉर्मी डेनियल्स ने इसके लिए अपने प्रशंसकों को ‘थैंक्यू’ कहा है।
एडल्ट स्टार के इस खुलासे ने मचाया था तहलका
स्टॉर्मी डेनियल्स ने एक मैगजीन में दावा किया कि उससे डोनाल्ड ट्रंप 2006 में मिले और यौन-संबंध बनाए। उसने कहा कि वह तब 27 साल की थी और ट्रंप 57 साल के थे। उसने कहा, ‘ट्रंप के साथ एक्सपीरियंस बेहद खराब रहा।’ ऐसी कई बातें मीडिया में आते ही ट्रंप की मुश्किलें खड़ी हो गईं। हालांकि, ट्रम्प और उनके समर्थकों ने स्टॉर्मी के दावों को ‘फर्जी’ बताया।
ट्रंप के बारे में बात करने से नहीं हिचकतीं
स्टॉर्मी अब 44 साल की हैं। वह अब एक राइटर, डायरेक्टर और मीडिया पर्सनैलिटी के रूप में पहचानी जाती हैं। उन्होंने अपना रियलिटी टीवी शो, ‘स्पूकी बेब्स’ लॉन्च किया है, जिसके तहत वह एक ‘पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर’ के रूप में प्रेतबाधित घरों की खोज करती हैं। हालांकि, वह ट्रंप के साथ अपने संबंध के बारे में बात करने से भी नहीं कतराती। पोर्नहब वेबसाइट के अनुसार, ट्रंप-कांड के चलते स्टॉर्मी डेनियल के सर्च में जबरदस्त वृद्धि हुई है। यानी बहुत-से लोग स्टॉर्मी को पोर्न-वेबसाइट्स पर देखने जा रहे हैं।
What's Your Reaction?