गुजरात में टूटा पुलः मोरबी में 60 लोगों की मौत, 100 लोग पानी में फंसे
<p><em><strong>इस पुल को चार दिन पहले मरम्मत के बाद खोला गया था</strong></em></p>
गुजरात के मोरबी इलाके में माच्छू नदी में आज एक केबल पुल गिर गया। गुजरात के मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा है कि, मोरबी केबल ब्रिज गिरने से 60 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की आशंका है। बताया जाता है कि जब पुल गिरा उस समय उस पर करीब 500 लोग सवार थे। मौके पर बचाव कार्य जोरों से चल रहा है। गुजरात सरकार ने इस दुर्घटना की जिम्मेदारी ली हैै।
राजकोट से बीजेपी के सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदरिया ने कहा है कि, ‘मोरबी केबल ब्रिज ढहने की घटना के बाद 60 से अधिक शव बरामद किए गए हैं। मरने वालों में से अधिकांश बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हैं। बाकी लोगों को बचा लिया गया हैं।
मोरबी केबल ब्रिज कई साल पहले बना एक ऐतिहासिक पुल था। मरम्मत और जीर्णोद्धार के बाद गुजराती नववर्ष के अवसर पर 26 अक्टूबर को इस पुल का उद्घाटन किया गया था। रिपोर्टों के मुताबिक, पुल के नवीनीकरण के लिए सरकारी टेंडर ओधवजी पटेल के स्वामित्व वाले ओरेवा ग्रुप को दिया गया था।
What's Your Reaction?