71 के बाद 74वां शतक जड़कर जब कोहली ने दिया अपने जबरा फैन को शादी के दिन तोहफा, तो फैन हो गया गदगद
<p>विराट कोहली की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। फिर चाहे भारत हो या कोई और देश हेर जगह से फैंस कोहली पर अपना प्यार अलग-अलग तरीके से दर्शाते हैं। पिछले कुछ समय से कोहली फॉर्म में नहीं थे और लगभग 3 साल से शतक नहीं लगा पा रहे थे,जिससे उनके फैन्स काफी परेशान थे। इसी हताशा के चलते एक फैन ने तो कसम भी खा ली थी कि जब तक किंग कोहली अपने करियर का 71वां शतक नहीं लगाएंगे,तब तक शादी नहीं करूँगा। अब जब कोहली के शतकों की झड़ी लगने के बाद उस युवा फैन ने भी शादी कर ली और दूल्हा बने अपने हीरो कोहली के साथ फोटो पोस्ट करी, जो की इस वक़्त बेहद तेज़ी से वायरल हो रही है। </p>
अमन अग्रवाल नाम के इस युवा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा, 'मैंने 71वां शतक मांगा था लेकिन उन्होंने मेरे खास दिन पर 74वां कर दिया "
शख्स ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो टीवी के सामने शादी की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह तस्वीर सामने आई है, फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। न्यूज लिखे जाने तक 39 हजार से अधिक लाइक्स और सैकड़ों प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। तमाम यूजर्स अमन के ट्वीट को रीशेयर और लाइक करने के साथ-साथ उसे शादी की ढेर सारी बधाई भी दे रहे हैं। साथ ही, कुछ यूजर्स ने कहा कि फैन हो तो ऐसा। वहीं कुछ ने लिखा कि कोहली से आगे भी ऐसी ही सेंचुरी मांगते रहना।
बता दें कि साल 2023 में कोहली ने 2 शतक लगा दिए हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में किंग कोहली के बल्ले से 2 शतक निकले थे।
What's Your Reaction?