Hockey World Cup : विश्व कप हॉकी के पांचवें दिन दक्षिण कोरिया ने जापान को हराया ; जर्मनी-बेल्जियम मैच हुआ ड्रा 

<p><em>Hockey World Cup Day 5: दक्षिण कोरिया-जापान की टक्कर में दक्षिण कोरिया ने बाजी जीत ली,तो वहीं जर्मनी-बेल्जियम मुकाबला ड्रा हुआ। दक्षिण कोरिया ने पूल-बी मुकाबले में जापान को 2-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को अभी कायम है। &nbsp;&nbsp;</em></p>

Hockey World Cup : विश्व कप हॉकी के पांचवें दिन दक्षिण कोरिया ने जापान को हराया ; जर्मनी-बेल्जियम मैच हुआ ड्रा 
18-01-2023 - 01:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जुंगजुन ली ने दिलाई कोरिया को जीत 

हॉकी विश्व कप 2023 में दो एशियाई दिग्गज टीमें आमने-सामने थी। दरअसल, दक्षिण कोरिया के सामने जापान की चुनौती थी। दक्षिण कोरिया ने पूल-बी मुकाबले में जापान को 2-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा। कलिंगा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में केन नागायोशी ने पहले ही मिनट में गोल करके जापान को बढ़त दिलाई लेकिन जुंगजुन ली (8वां मिनट, 23वां मिनट) ने दो गोल जमाकर कोरिया की जीत सुनिश्चित की।

कोरिया दो मैचों में एक हार और एक जीत के साथ पूल-बी में तीसरे स्थान पर आ गया जबकि जापान अपने दोनों मुकाबले हारकर तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। 

जर्मनी-बेल्जियम के बीच 2-2 से मुकाबला बराबरी पर 

Hockey World Cup : 

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में मंगलवार को खेले गए पूल-बी मुकाबले में जर्मनी और बेल्जियम के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा। कलिंगा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में सेड्रिक चार्लियर (नौवां) और विक्टर सेग्नेज़ (54वां मिनट) ने बेल्जियम के लिये गोल किये, जबकि निकलास वेलेन (22वां) और टॉम ग्रैम्बुश (52वां मिनट) ने जर्मनी के गोल दागे।

 

For ecommerce development services please vist : https://www.withutechnology.com/e-commerce-development

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।