आखिर इस महिला ज्योतिषी के ब्लाउज के पीछे क्यों पड़ा है हिंदुस्तान
ट्विटर पर रविवार, 11 सितंबर की शाम को अचानक ब्लाउज ट्रेंड होने लगा। मीम्स की बाढ़ आ गई। ऐसी बाढ़ कि कोई सोनू सूद से ब्लाउज सिलवाने लगा, तो कोई एक-अदद ब्लाउज के लिए चंदे की बात करने लगा। दरअसल यह पूरा बखेड़ा शुरू हुआ ज्योतिषी निधि चौधरी के एक वीडियो को लेकर। निधि ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह ऐसी दिख रही थीं मानो उन्होंने ब्लाउज नहीं पहना हो। बस इसी को लेकर ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ गए। वीडियो में वह अपील करती दिख रही हैं कि अगर आप घर-ऑफिस में काम करने वाले हेल्पर्स का शोषण करते हैं तो शनि की वक्रदृष्टि आप पर पड़ जाएगी।
ट्विटर रिएक्शन
सुष्मिता नामक यूजर ने निधि के इस वीडियो पर कहा कि जिनका साढ़े साती न चल रहा हो वह क्या करे। एक यूजर वंदना इन सबसे परे निधि की खूबसूरती का कायल दिखीं। वंदना ने लिखा कि आप बेहद खूबसूरत हैं। आप क्या कह रही थीं मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। निधि ने इस पर उनके इस ट्वीट का जवाब भी दिया। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि मैडम आप ब्लाउज पहनना भूल गई हो,सोचा बता दूँ। साड़ी को कैसे पिनअप किया है?
What's Your Reaction?