एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की मौत के साथ ही वायरल होने लगी सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी तस्वीरें , पुलिस को खुदकुशी का शक
टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर अब हमारे बीच नहीं रहीं. वैशाली का शव इंदौर में अपने घर पंखे से लटका पाया गया। वैशाली की मौत से हर कोई सदमे में हैं.
पुलिस को वैशाली के शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। इंदौर के एसीपी मोतिउर रहमान ने बताया कि सुसाइड नोट पढ़कर लग रहा है कि उनका एक पुराना प्रेमी उन्हें तंग कर रहा था। परेशान करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभी कैसे से संबंधित निजी जानकारी मीडिया से साझा करने से मना कर दिया है। वैशाली उज्जैन के महिदपुर की रहने वाली थीं और एक साल से इंदौर में रह रही थीं।
हैरानी की बात ये है कि वैशाली आत्महत्या करने से पांच दिन पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया था. वैशाली का रील वीडियो कई लोगों को फनी लगा था. लेकिन अब वैशाली के आत्महत्या करने के बाद एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
What's Your Reaction?