तीसरे मैच में 6 विकेट से जीता भारत, 2-1 के साथ जीती ऑस्ट्रेलिया से टी-20 मैचों की श्रृंखला
टी-20 विश्वकप से पूर्व आयोजित ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी-20 मैचों की श्रृंखला को ऑस्ट्रेलिया या भारत ने 2-1 से जीत लिया है। हैदराबाद में खेले गये तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने विराट कोहली के 63 और सूर्यकुमार यादव के धुआंधार 69 रनो की बदौलत चार विकेटों के नुकसान पर 187 रन बनाकर मैच को 6 विकेट की जीत के साथ अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से ओपनिंग करते हुए केएल राहुल जल्दी ही 1 रन पर आउट हो गए। उनके बाद कप्ताह रोहित शर्मा ने 17 रन बनाये। मैच के अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी। कोहली ने पहली ही बॉल पर छक्का जड़कर जीत की ओर कदम बढ़ाया ही था कि वे दूसरी बॉल पर एरन फिंच के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या का साथ निभाने दिनेश कार्तिक ने मैदान संभाला। उन्होंने आते ही एक रन से खाता खोला। इसके बाद स्ट्राइक हार्दिक पांड्या के पास थी। अगली गेंद बिना किसी रन के खाली चली गई। लेकिन, इससे के बाद गेंद पर पांड्या ने चौका लगाकर रोमांचक मैच भारत की झोली में डाल दिया। पांड्या ने 25 रन बनाये।
What's Your Reaction?