गूगल,मेटा,ट्विटर के बाद अब विप्रो ने 400 से अधिक फ्रेशर्स को नौकरी से निकाला, माफ किए ट्रेनिंग पर खर्च 75 हजार रुपए
<p><em>मेटा और ट्विटर के साथ-साथ Amazon ने भी अपने वर्क फोर्स में भारी कटौती की है। वहीं इस लिस्ट में एक दिन पहले गूगल का नाम भी जुड़ गया जब पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 12000 कर्मचारियों की छुट्टी करने का ऐलान किया। इसके बाद अब आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो (Wipro) ने भी 400 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है ।</em></p>
कंपनी ने कमतर कार्य प्रदर्शन को आधार बनाया
विप्रो ने इंटरनल टेस्ट के आधार पर 400 से अधिक नये कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है । कंपनी ने सभी प्रभावित कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर जारी किया है और कहा है कि पर्याप्त प्रशिक्षण के बावजूद वे प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं।
प्रशिक्षण के 75000 रूपये किये माफ़
सूत्रों ने बताया कि टर्मिनेशन लेटर में कहा गया कि कर्मचारियों को प्रशिक्षण लागत के 75,000 रुपये का भुगतान करना चाहिए, जो कंपनी ने उन पर खर्च किया है लेकिन फिलहाल यह राशि माफ की जा रही है।
टर्मिनेशन लेटर में लिखा है, “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि 75,000 रुपये की प्रशिक्षण लागत जो आप भुगतान करने के लिए उत्तरदायी हैं, उसे माफ कर दिया जाएगा.” मामले में टिप्पणी करते हुए आईटी दिग्गज ने स्पष्ट किया कि वह खुद को उच्चतम मानकों पर रखने में गर्व महसूस करता है ।
What's Your Reaction?