डीआईजी से आईजी बने ‘12वीं फेल’ के प्रेरणास्रोत आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा
<p>12वीं फेल मूवी के प्रेरणास्रोत आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को महाराष्ट्र पुलिस में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया गया है।</p>
12वीं फेल मूवी के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इस मूवी के प्रेरणास्रोत आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा को प्रमोशन मिला है। करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को महाराष्ट्र पुलिस में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। मनोज शर्मा के करियर में यह प्रगति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा 2003, 2004 और 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों के लिए पदोन्नति की मंजूरी के बाद हुई है।
एक्स पर पोस्ट साझा की खुशखबरी
मनोज शर्मा ने अपने प्रमोशन की खबर शेयर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्एक्सश्पर ये खुशखबरी साझा करते हुए उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा के भीतर अपनी परिवर्तनकारी यात्रा पर विचार किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि आईपीएस से शुरू हुई यात्रा आज के भारत सरकार के ऑर्डर से आईजी बनने तक जा पहुँची है। इस लंबी यात्रा में साथ देने के लिए मन से सभी का आभार। अपने कठिन करियर पथ के दौरान उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, उनकी पोस्ट के साथ गर्व और खुशी के क्षण को कैद करने वाली एक मार्मिक तस्वीर भी थी।
What's Your Reaction?