अवैध रीफिलिंग करने के दौरान जोधपुर में फटे गैस सिलेंडर, दो बच्चों सहित 4 की मौत
राजस्थान के जोधपुर में कीर्तिनगर इलाके में शनिवार, 8 अक्टूबर को एक के बाद क 6 गैस सिलेंडरों के फटने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गयी है। यह गैस सिलेंडरों के फटने का धमाका इतना तेज था कि इसमें कई गाड़ियां भी जल गईं हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार घटना के बाद से मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गयी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक जोधपुर के माता का थान क्षेत्र में मंगरा पूंजला इलाके के एक रहवासी कॉलोनी में आज दोपहर गैस के सिलेंडर फटने से यह आग लग गयी। इसमें 4 लोगों की जलने के कारण मौत हो गयी।
इस घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है और ट्वीट कर लिखा है, जोधपुर में मगरा पूंजला एरिया के कीर्ति नगर में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की जानकारी बेहद दुखद है। स्थानीय प्रशासन से पूरी घटना की जानकारी ली है एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस दुर्घटना में कुछ लोग तो अस्सी फीसदी तक जल गये हैं और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की रीफिलिंग होती थी और आज भी ऐसा ही चल रहा था कि यह हादसा हो गया।
What's Your Reaction?