दो साल के इंतजार के बाद आखिर आज से होगा 'फीफा अंडर -17 वर्ल्ड कप' का आगाज़

दो साल के इंतजार के बाद आखिर आज से होगा 'फीफा अंडर -17 वर्ल्ड कप' का आगाज़
11-10-2022 - 08:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आज से शुरू हो रहे अंडर- 17 महिला फुटबॉल विश्व कप की भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने "केक ऑफ द ड्रीम" अभियान शुरू किया और इसमें शामिल होने के लिए किरण रिजिजू, नीरज चोपड़ा और अजय देवगन को नॉमिनेट किया। इस अभियान के माध्यम से फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप में भाग ले रही भारतीय महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और उनके लिए समर्थन दिया जाएगा. अनुराग ठाकुर ने अपने ट्वीट के ज़रिए प्रत्येक भारतीय से अपील की है कि अपनी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें।
उल्लेखनीय है कि "फीफा अंडर- 17 महिला  विश्व कप 2022" का आयोजन 11 से 30  अक्टूबर के बीच गोवा, भुवनेश्वर और नवी मुंबई में होगा। प्रतियोगिता में 16 देश भाग ले रहे हैं और कुल 32 मैच खेले जाएंगे।
ये मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम, गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। भुवनेश्वर में 11, 14 और 17 अक्टूबर को तीनों ग्रुप स्टेज के मैच खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल मैच नवी मुंबई और गोवा (21-22 अक्टूबर) में, सेमीफाइनल मैच गोवा (26 अक्टूबर) और फाइनल मैच (30 अक्टूबर) को नवी मुंबई में आयोजित होंगे। पहला मैच भुवनेश्वर कलिंगा स्टेडियम में होगा जो भारतीय टीम और अमरीका टीमों के मध्य होगा। 
गौरतलब है कि भारत इससे पहले 2017 में ' फीफा अंडर-17 पुरुष विश्वकप' का भी आयोजन कर चुका है। इससे पहले यह टूर्नामेंट 2020 में खेला जाना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे 2021 के लिए स्थगित करना पड़ा और पुनः 2021 में भी इस टूर्नामेंट का आयोजन सम्भव नहीं सका और इसे 2022 में अब आयोजित किया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।