करौली में मिट्टी का टीला ढहने से तीन बच्चियों सहित समेत 6 की मौत, तीन घायल

करौली में मिट्टी का टीला ढहने से तीन बच्चियों सहित समेत 6 की मौत, तीन घायल
11-10-2022 - 11:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के सपोटरा कस्बे की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव में मवार, 10 अक्टूबर की शाम मिट्टी का टीला ढह गया। इससे 6 लोगों की मौत हो गई जिनमें 3 बच्चियां और 3 महिलाएं हैं। ये छहो एक ही परिवार की हैं। उनके अलावा दो महिलाएं और एक बच्ची घायस हुई हैं। घायलों को उपचार के लिए सपोटरा हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

कहा जा रहा है कि  कुछ अन्य लोगों के भी मिट्टी के नीचे दबे होने की आशंकाहै। ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के अनुसार दीपावली पर घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय यह हादसा हुआ। मृतकों के नाम रामनरी (28) उनकी बेटियां खुशबू (7), काजल (9), अंजू (6) और अनीला (23) व केशंती (40) हैं।

उल्लेखनीय है कि करौली जिले के  सपोटरा की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव निवासी कुछ महिलाएं और बालिकाएं मिट्टी खोदते समय तब दुर्घटना का शिकार हो गईं जबकि 3 दिनों से जारी बारिश के कारण कमजोर पड़ी मिट्टी की बड़ी ढाय (टीला) अचानक से गिर गई। ढाय गिरने से महिला और बालिकाएं मलबे में दब गईं। मिट्टी की ढाय गिरते ही घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
प्राप्त शुरुआती सूचनाओं के अनुसार ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटा कर सभी को बाहर निकाला। घटना में 3 बालिकाओं समेत 6 की मौत हो गई, जबकि चार महिला और बालिकाओं को घायल अवस्था में सपोटरा हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही करौली कलेक्टर अंकित कुमार सिंह सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए और मृतकों के परिवार वालों को ढांढस बंधाया और बचाव राहत के उपाय भी करवाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।