बहू राधिका के साथ मुकेश अंबानी पहुंचे श्रीनाथजी की शरण में, यहीं से हो सकता है 5G सेवा का शुभारंभ

बहू राधिका के साथ मुकेश अंबानी पहुंचे श्रीनाथजी की शरण में, यहीं से हो सकता है 5G सेवा का शुभारंभ
13-09-2022 - 11:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश में वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ कहे जाने वाले राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सोमवार को रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शीश नवाया। उन्होंने संध्याकाल आरती में छोटे बेटे अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ भगवान के दर्शन किए।

तिलकायत परिवार के साथ बातचीत में अंबानी ने देश में 5G इंटरनेट सेवा का शुभारंभ श्रीनाथजी के दरबार से करने की इच्छा जाहिर की। यद्यपि उन्होंने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर किसी तरह की घोषणा नहीं की।
मंदिर तिलकायत से विदा लेकर अंबानी और उनकी होने वाली बहू राधिका कुछ देर के लिए धीरज धाम में रुके। फिर, शाम 6.45 बजे अंबानी का काफिला धीरज धाम से उदयपुर के लिए रवाना हो गया।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से अंबानी परिवार की आस्था श्रीनाथजी मंदिर के लिए रही है। उद्योगपति मुकेश अंबानी कोई भी बड़ा फैसला करने या शुभ कार्य से पहले राजस्थान के इस मंदिर में शीश नवाने जरूर आते हैं। पांच साल पहले 14 मई को किसी को बताये बिना ही मुकेश अंबानी यहां दर्शन करने पहुंच गए थे। मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन इस मंदिर की वाइस प्रेसिडेंट हैं। मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी की भी श्रीनाथजी में गहरी आस्था थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।