चीन के अंतिम छोर तक मार करने को तैयार अग्नि-5, भारत ने किया सफल परीक्षण
<p>सीमा पर चीन की बढ़ती हिमाकतों के बीच भारत अपनी मिसाइलों की रेंज और क्षमता बढ़ाने में जुटा हुआ है। गुरुवार को अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण इसी का उदाहरण है।</p>
भारत ने गुरुवार, 15 दिसंबर को सफलतापूर्वक जमीन से जमीन पर मार करने की क्षमता वाली परमाणु लैस बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण किया। अग्नि 5 की पांच हजार किलोमीटर तक सटीक मार रखने की क्षमता है। मिसाइल पर लगाई गई नई तकनीकों के परीक्षण के लिए इसकी टेस्टिंग की गई थी। मिसाइल का वजन 50 टन है जो 1.5 टन तक न्यूक्लियर वॉरहेड ढोने में सक्षम है। इस सफल परीक्षण के बाद रक्षा क्षेत्र में भारत की ताकत और भी बढ़ गई है।
What's Your Reaction?