ऐश्वर्या ने कान्स में पहनी अजीब ड्रेस: लोगों को लगा ‘फॉयल पेपर’ लपेट लिया
<p><em><strong>कान्स 2023 में भारत की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंचीं और फिल्म फेस्टिवल की शोभा बढ़ाई। सभी सितारे एक से बढ़कर एक आउटफिट में नजर आए, लेकिन फेस्टिवल के तीसरे दिन ऐश्वर्या राय के अतरंगी फैशन सेंस ने सबका ध्यान खींचा। </strong></em></p>
ऐश्वर्या राय ने जब सिल्वर और ब्लैक ड्रेस में ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023’ के रेड कारपेट पर अपनी अदाओं का जलवा दिखाया, तो दुनियाभर के लोगों की नजरें उन पर ठहर गईं। हालांकि ऐश्वर्या राय का आउटफिट कई लोगों को अजीब लग रहा है और वे उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्हें कोई इजिप्शियन ममी बता रहा है, तो किसी ने ‘कोई मिल गया’ फिल्म के जादू जैसा बता दिया है। कई लोगों को उनकी ड्रेस ‘फॉयल पेपर’ की याद दिला रही है।
तस्वीरों पर बनने लगे मीम्स
76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने सोफी काउचर का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था। वे सिल्वर कलर के गाउन के साथ काले रंग के हुड और बो में दिखीं, जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ऐश्वर्या की तस्वीरों पर जब नेटिजन्स का ध्यान गया, तो कुछ लोग उनकी ड्रेस की तुलना गिफ्ट रैप से करने लगे, तो कोई उन्हें ‘कोई मिल गया’ का जादू कहने लगा। हद तो तब हो गई, जब एक यूजर ने उनकी तुलना इजिप्शियन ममी से कर डाली। उनकी तस्वीरों पर मीम्स बनने लगे।
फैन्स ने सीधी सच्ची राय
49 साल की ऐश्वर्या राय के कई फैंस सीधा कमेंट करके उनके पहनावे और लुक को लेकर नाखुशी दिखा रहे हैं। एक यूजर कहता है, ‘आपका बेस्ट लुक नहीं है। गाउन, हेयरस्टाइल और मेकअप भी गलत है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत पसंद हो पर ड्रेस टिन फॉयल जैसी लगती है।’ कई लोगों ने कहा कि उनकी ड्रेस ऐसी लगती है जैसे उन्होंने फॉयल पेपर लपेटा हो।
सीनियर बच्चन के साथ जोड़ा
एक ट्विटर यूजर ने अमिताभ बच्चन की एक फोटो के साथ ऐश्वर्या राय के गेटअप की तुलना की, जिसमें बिग बी शॉल ओढ़े दिखाई दे रहे हैं। फोटो के कोलाज के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘क्या वे अपने ससुरालवालों का सम्मान जता रही हैं।’ बता दें कि पिछली बार ऐश्वर्या राय ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में नजर आई थीं, जो 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों को भी काफी पसंद आई। ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का ग्रॉस कलेक्शन 320 करोड़ के पार पहुंच गया है।
What's Your Reaction?