बिना शादी के लगाती रहीं सिंदूर, 6 अफेयर के बाद भी अधूरा रहा प्यार...
<p><em><strong>हिंदी सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्हें बचपन में पिता का प्यार नसीब नहीं हुआ, क्योंकि वे एक बिन ब्याही एक्ट्रेस की संतान थीं। उनका फिल्मी करियर जितना शानदार रहा, निजी जीवन उतना उथल-पुथल से भरा रहा। एक्ट्रेस का 5 फिल्मी सितारों के साथ लव अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था। एक बिजनेसमैन से शादी कुछ वक्त तक ही टिकी, जिसका दर्दनाक अंत हुआ। उन्होंने दोबारा शादी नहीं की, लेकिन वे सिंदूर लगाए नजर आती रही हैं। एक्ट्रेस 69 साल की उम्र में अकेले जिंदगी गुजार रही हैं।</strong></em></p>
इस मशहूर एक्ट्रेस की जिंदगी एक ऐसा दर्द भरा अफसाना है, जिसे शायद वह दोबारा गाना नहीं चाहेंगी, लेकिन उनकी प्रेम कहानी आज भी बॉलीवुड के गलियारों में खूब सुनाई जाती हैं। वे जब बिना शादी के सिंदूर लगाकर लोगों के बीच पहुंचीं, तो लोगों के जेहन में सबसे पहला सवाल था कि क्या उन्होंने अमिताभ बच्चन से गुपचुप शादी की थी? या कोई दूसरा शख्स उनकी जिंदगी में? उन्होंने इसका जवाब एक अवॉर्ड फंक्शन में दिया था।
अमिताभ बच्चन पहले एक्टर नहीं थे, जिनके साथ रेखा का नाम जुड़ा था। रेखा का नाम सबसे पहले जितेंद्र के साथ जुड़ा था, जिनके साथ उन्होंने कई फिल्में की थीं। कहते हैं कि रेखा उन्हें लेकर काफी सीरियस थीं, लेकिन जितेंद्र शादीशुदा थे। उनके रिश्ते का खराब अंत हुआ।
एक्टर किरण कुमार के साथ रेखा का अफेयर कुछ वक्त तक चला। किरण, विनोद मेहरा के करीबी दोस्त थे। बाते दें कि एक्टर किरण 50 से 80 के दशक मशहूर विलेन जीवन के बेटे हैं।
विनोद मेहरा के साथ रेखा का रिश्ता काफी मशहूर था। कहते हैं कि दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी, लेकिन रेखा ने सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में विनोद मेहरा के साथ शादी की खबरों को झुठला दिया था।
अमिताभ बच्चन के साथ रेखा का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दोनों पहली बार ‘दो अनजाने’ के सेट पर नजर आए थे। रेखा खुलकर अमिताभ के लिए अपना प्यार जाहिर करती थीं। अमिताभ-रेखा की शादी की अफवाहों के बाद, जया बच्चन ने अमिताभ को उनके साथ काम करने से रोक दिया था। रेखा जब नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी में सिंदूर लगाकर पहुंचीं, तो सबका ध्यान उनकी ओर चला गया। रेखा से जब एक अवॉर्ड फंक्शन में पूछा गया कि उन्होंने सिंदूर क्यों लगाया हुआ है, तो वे बोलीं, ‘मैं जिस शहर से आती हूं, वहां सिंदूर लगाना एक फैशन है।’
रेखा ने फिर दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। किताब ‘रेखा: दि अनटोल्ड स्टोरी’ के अनुसार, मुकेश अवसाद से पीड़ित थे और रेखा के एक्टिंग करियर से खुश नहीं थे। उनके रिश्ते का दर्दनाक अंत हुआ।
रेखा का नाम फिर संजय दत्त के साथ जुड़ा, हालांकि दोनों ने ऐसी किसी संभावना से इनकार किया। लोग ऐसा भी कहते थे कि रेखा ने संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाया था। दोनों जब ‘जमीन आसमान’ नाम की फिल्म में काम कर रहे थे, तब उनके अफेयर की चर्चाएं शुरू हुई थीं। संजय दत्त ने अफेयर की खबरों का खंडन किया था।
रेखा जब फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में काम कर रही थीं, तब उनका नाम को-स्टार अक्षय कुमार के साथ जुड़ा था। उस समय कई एक्ट्रेस के साथ अक्षय के अफेयर के किस्से छाए रहते थे। खिलाड़ी कुमार उस समय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे।
गौरतलब हैं कि रेखा के पिता जेमिनी गणेशन साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थे, जिनका एक्ट्रेस पुष्पावल्ली से अफेयर था। पुष्पावल्ली ने बिना शादी किए रेखा को जन्म दिया था, जिसकी वजह उन्हें बचपन में पिता के प्यार से महरूम रहना पड़ा।
What's Your Reaction?