आलिया भट्ट ने भी किया ‘पाप’, जिंदगीभर नहीं जाता है इसका निशान
<p>आलिया भट्ट बीटाउन की उन बालाओं में से एक हैं, जो अपने टैलेंट के साथ ही ब्यूटी के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि, हमेशा फ्लॉलेस नजर आने वाली ये अदाकारा भी एक ऐसा फ्लॉ रखती है, जिससे वो खुद भी छुटकारा पाना चाहती हैं। वैसे उनकी जैसी ये आदत आपको भी है, तो इसे जल्द से जल्द छोड़ देना ही बेहतर है।</p>
बीटाउन बाला आलिया भट्ट आज के समय की सबसे ज्यादा सक्सेसफुल और मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस हैं। यही वजह है कि उन्हें करोड़ों लोग इंस्परेशन के रूप में फॉलो करते हैं। वैसे इतनी सक्सेस के बाद भी ये हसीना ज्यादातर मौकों पर आम शख्स की तरह ही बर्ताव करती दिखाई देती है।
यहां तक कि उनकी तो एक ऐसी आदत भी है, जो आम लड़कियों में भी नजर आती है। लेकिन ये आदत किसी पाप से कम नहीं है और आलिया खुद भी इस बात को स्वीकार करती दिख चुकी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे करने पर जो नतीजा सामने आता है, उसे पूरी जिंदगी गहरे निशान के रूप में भुगतना पड़ सकता है।
वीडियो में शेयर की थी बात
अपने पर्सनल यूट्यूब अकाउंट पर शेयर्ड वीडियो में आलिया ने बताया था कि जब उनके चेहरे पर पिंपल हो जाता है, तो वो उसे पॉप करने यानी फोड़ने से खुद को रोक नहीं पाती हैं। इसके बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें पता है कि ‘ऐसा करना पाप है’, लेकिन फिर भी उनकी ये आदत छूट नहीं पा रही है।
जिंदगीभर के लिए बन सकता है निशान
पिंपल को पॉप करने पर वो जल्दी सूख जाएगा और हो सकता है हील भी हो जाएगा, लेकिन ज्यादातर मामलों में ऐसा करना चेहरे पर डार्क स्पॉट भी छोड़ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिंपल को फोड़ने पर स्किन लेयर डैमेज होती है और वो जख्म के रूप में चेहरे पर दिखाई देती है।
What's Your Reaction?