यूएस के कट्टर दुश्मन ईरान ने बनाई सबसे खतरनाक क्रूज मिसाइल ..!
<p><em><strong>अमेरिका के कट्टर दुश्मन देश ईरान को माना जाता है। इसी ईरान ने टॉमहॉक से भी ताकतवर क्रूज मिसाइल बनाने की बात कही है। ईरान द्वारा बनायी गयी मिसाइल का नाम कद्र 474 बताया गया जिसकी रेंज 2000 किलोमीटर तक है। कद्र 474 मिसाइल को पनडुब्बी और युद्धपोत दोनों से लाॅन्च किया जा सकता है। इस मिसाइल से इजरायल को सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है।</strong></em></p>
ईरान का कहना है कि उसने जिस कद्र 474 मिसाइल को बनाया है वह अमेरिकी टॉमहॉक से भी ज्यादा दूरी तक मार करने वाली क्रूज मिसाइल है। इसे हाल में ही इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी में शामिल किया गया है। आईआरजीसी नेवी कमांडर अलीरेजा तांगसिरी ने ऐलान किया है कि इस मिसाइल को फारस की खाड़ी में गश्त लगाने वाले युद्धपोतों और पनडुब्बियों पर तैनात किया गया है। ईरानी नौसेना के रियर एडमिरल तांगसिरी ने बुशहर में कहा कि फारस की खाड़ी में दुश्मन के जहाजों की आवाजाही पर आईआरजीसी नौसेना लगातार नजर बनाए हुए है। इस मिसाइल को अमेरिका के अलावा इजरायल के लिए बड़ा खतरा बताया जा रहा है।
रेंज और सटीकता में नहीं कोई मुकाबला
तांगसिरी ने खुलासा किया कि ईरानी नौसेना को मिली नई क्रूज मिसाइल का नाम कद्र-474 है। कद्र-474 क्रूज मिसाइल की रेंज 2000 किलोमीटर से भी ज्यादा है। इससे पहले ईरानी नौसेना में शाहिद सुलेमानी क्लास का युद्धपोत शाहिद महदवी और कटमरैन स्टाइल की मिसाइल कॉर्वेट को शामिल किया गया था। इस मिसाइल की तुलना अमेरिका के टॉमहॉक मिसाइल के साथ की जा रही है।
कितनी ताकतवर है अमेरिकी टॉमहॉक
टॉमहॉक अमेरिका की सबसे सबसे ताकतवर सबसोनिक एंटी-शिप और लैंड अटैक क्रूज मिसाइल है। यह अमेरिकी नौसेना के शस्त्रागार का सबसे प्रमुख हथियार भी है। टॉमहॉक के एंटी शिप वेरिएंट की रेंज 460 किमी और लैंड अटैक वेरिएंट की रेंज 1700 किलोमीटर है। इसके अलावा सिर्फ न्यूक्लियर और जमीन से लॉन्च किए जाने वाले इसके वेरिएंट 2500 किमी तक उड़ान भरने में सक्षम होते हैं। टॉमहॉक मिसाइल 450 किलो के पारंपरिक वारहेड, या 5 से 150 किलोटन के बीच के परमाणु वारहेड से हमला कर सकती है।
ईरान ने छुपाई कद्र 474 की विशेषताएं
तांगसिरी ने कद्र-474 की विशेषताओं के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। उन्होंने अबू महदी के नाम से जानी जाने वाली एक अलग कोस्टल डिफेंस क्रूज मिसाइल के बारे में थोड़ा बहुत बताया। यह दिवंगत इराकी मिलिशिया कमांडर अबू महदी अल-मुहांडिस के सम्मान में नामित मिसाइल है। अबू महदी 2020 में बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में आईआरजीसी कुद्स फोर्स कमांडर कासेम सोलेमानी के साथ मारे गए थे। अबू महदी मिसाइल की रेंज 750 किमी तक है। यह मिसाइल बीच रास्ते में अपने लक्ष्य को बदलने में सक्षम है।
What's Your Reaction?