अमेरिका का फ्लाइट सिस्टम नहीं हुआ ठीक, रोके गए घरेलू विमान
<p><em><strong>अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) का कहना है कि देशभर में सिस्टम में खराबी की वजह से फ्लाइटों का संचालन प्रभावित हुआ। एफएए के मुताबिक, इस तकनीकी खराबी की वजह से अपडेशन प्रभावित हुआ है, जिस वजह से फ्लाइटें समय से उड़ान नहीं भर पा रही थी।</strong></em></p>
अमेरिका में बुधवार को उड़ान सेवाएं ठप पड़ गई थीं। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सभी उड़ान सेवाओं पर इसका असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रह गए थे। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 1000 उड़ान सेवाएं लेट बताई गई थीं।
अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) का कहना है कि देशभर में सिस्टम में खराबी की वजह से फ्लाइटों का संचालन प्रभावित हुआ। एफएए के मुताबिक, इस तकनीकी खराबी की वजह से उड़ानों का अपडेशन प्रभावित हो रहा है, जिस वजह से फ्लाइटें समय से उड़ान नहीं भर पा रही थीं।
एफएए ने ट्वीट कर बताया कि वह अपने नोटिस टू एयर मिशंस सिस्टम को रिस्टोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम वैलिडेशन चेक कर रहे हैं और सिस्टम को रिलोड कर रहे हैं। इससे नेशनल एयरस्पेस सिस्टम प्रभावित हुआ है।
What's Your Reaction?