आर्यन खान को हंसता देख हैरान फैंस बोले, ‘आईला वो हंसता भी है..!’

<p><em><strong>स्क्रीनिंग देखने के बाद जब सब बाहर निकले तो पैपराजी के कैमरे में आर्यन खान की स्माइल कैद हो गई।</strong></em></p>

आर्यन खान को हंसता देख हैरान फैंस बोले, ‘आईला वो हंसता भी है..!’
18-01-2023 - 09:51 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

किंग खान षाहरूख के बेटे आर्यन खान की स्माइल देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। लोगों ने कई बार कमेंट किया है कि वह स्माइल क्यों नहीं करते, जिसके बाद सामने आई वीडियो और फोटो को देखकर फैंस भी रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। 
शाहरुख के परिवार ने रिलीज के एक हफ्ते पहले ही प्रीव्यू स्क्रीनिंग में पठान फिल्म को देख लिया है। हालांकि फिल्म की स्क्रीनिंग देखने से ज्यादा चर्चा शाहरुख के बेटे आर्यन खान की स्माइल की हो रही है। 
कैजुअल लुक में शाहरुख की फैमिली
हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, उनके दोनों बच्चों सुहाना खान और आर्यन खान ने मुंबई में यशराज स्टूडियो में पठान की एक निजी स्क्रीनिंग देखी। इसके अलावा उनके साथ शाहरुख के साथ उनकी बहन शहनाज खान और सास सविता छिब्बर भी नजर आईं। स्क्रीनिंग देखने के बाद जब सब बाहर निकले तो पैपराजी के कैमरे में आर्यन खान की स्माइल कैद हो गई। दरअसल, शाहरुख और आर्यन अपनी सफेद टी-शर्ट में ट्विनिंग करते हुए दिखे। वहीं, पूरी फैमिली इस दौरान कैजुअल लुक को कैरी करती नजर आई।
फैंस ने किया ये कमेंट
आर्यन खान की स्माइल की वीडियो और फोटो को देखते ही फैंस हैरान नजर आए। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘पहली बार आर्यन को हंसते देखा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उफ्फ आर्यन खान की स्माइल।’ तीसरे ने लिखा, ‘पहली बार आर्यन खान को हंसते हुए देखा।’ चैथे यूजर ने लिखा, ‘अरे ये हंसा...’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आईला वह हंसता भी है।’ 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।