अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाये दूध के दाम

NULL

अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाये दूध के दाम
16-08-2022 - 09:51 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आमजन महंगाई के लगातार बढ़ने के कारण पहले से ही त्रस्त है और आज 16 अगस्त 2022 को परेशानी तब और बढ़ गई जबकि अमूल और मदर डेयरी ने अपने-अपने ब्रांड के दूध के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी। दोनों ब्रांड के दूध की नये मूल्य 17 अगस्‍त 2022 से प्रभावी होंगे। अमूल और मदर डेयरी के दूध के दामों में वृद्धि का असर राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के सरस ब्रांड के मूल्य पर भी पड़ सकता है।

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्‍क मार्केटिंग फेडरेशन के अनुसार अमूल ब्रांड के तहत बेचे जाने वाले सभी तरह के दूध के दाम में 4 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। इस घोषणा के कुछ देर बाद ही  दिल्ली की मदर डेयरी ने भी अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी।

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्‍क मार्केटिंग फेडरेशन ने बताया कि अमूल ब्रांड दूध की कीमतें प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ाई जा रही हैं। ऐसे में अमूल गोल्‍ड के 500 मिलीलीटर के पैकेट का मूल्‍य 31 रुपये, अमूल ताजा के 500 एमएल का पैकेट 25 रुपये और अमूल शक्ति का आधा लीटर पैकेट 28 रुपये में बिकने लगेगा।

फेडरेशेन की ओर से कहा गया है कि बढ़ती महंगाई के मुकाबले प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी फिलहाल काफी कम ही है। अब गुजरात, दिल्‍ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई समेत कई राज्‍यों के उपभोक्‍ताओं को दूध के लिए पहले से ज्‍यादा दाम चुकाने होंगे। उल्लेखनीय है कि दोनों कंपनियों की ओर से यह इस साल की दूसरी बढ़ोतरी है।

उधर, डेयरी मिल्क फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए कीमतों में वृद्धि करना जरूरी हो गया था। पिछले साल के मुकाबले मवेशियों का चारा 20 फीसदी महंगा हो चुका है और किसानों को भी डेयरी पिछले साल से 8-9 फीसदी ज्‍यादा भुगतान किया जा रहा है। ऐसे में डेयरी के पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं रह गया था।

मदर डेयरी ने भी अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करते हुए बताया कि नई कीमतें 17 अगस्‍त 2022 से लागू हो जाएंगी। मदर डेयरी ने इससे पहले मार्च 2022 में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। दिल्‍ली-एनसीआर में अब मदर डेयरी का फुल क्रीम मिल्‍क 61 रुपये लीटर मिलेगा, जो पहले 59 रुपये था. इसी तरह टोंड दूध 51 रुपये लीटर, डबल टोंड दूध 45 रुपये लीटर और गाय का दूध 53 रुपये लीटर हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।