बम होने की सूचना से ताज एक्सप्रेस मथुरा स्टेशन पर खड़ी रही दो घंटे..

NULL

बम होने की सूचना से ताज एक्सप्रेस मथुरा स्टेशन पर खड़ी रही दो घंटे..
16-08-2022 - 10:08 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

झांसी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ताज एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना के कारण 15 अगस्त को हड़कंप मच गया। स्वतंत्रता दिवस की शाम को ट्रेन में बम होने की सूचना के बाद ट्रेन को मथुरा जंक्शन स्टेशन पर रोक दिया गया और दो घंटे की जबर्दस्त छानबीन के बाद सूचना के गलत साबित होने पर ट्रेन को रवाना किया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल स्टेशन के कंट्रोल रूम पर एक अज्ञात नंबर से आये ताज एक्सप्रेस में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। स्वतंत्रता दिवस की शाम थी तो इसीलिए आशंका के मद्देनजर सभी को सावचेत कर दिया गया।

जिस समय सूचना मिली, उस समय ट्रेन आगरा से मथुरा की ओर रवाना हो चुकी थी। सूचना के बाद विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और ट्रेन के मथुरा पहुंचते ही आरपीएफ, जीआरपी, सिविल पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वायड के जवानों ने चारों ओर से घेर लिया। सुरक्षा बल के जवानों ने ट्रेन के हर कोच को चेक किया। डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड ने ट्रेन की चप्पे चप्पे की तलाशी ली और फिर सूचना के गलत साबित होने पर दो घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।