रणदीप हुड्डा ने रचाई लिन संग शादी , ऐसा क्या रहा ख़ास इस जोड़ी की चर्चित वेडिंग ड्रेस में
<p><em>बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने शादी रचा ली है। उन्होंने अपनी लम्बे समय से गर्लफ्रेंड रहीं लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंध गए। रणदीप ने लिन के साथ मणिपुर की परंपरा में यह ब्याह रचाया।</em></p>
रणदीप-लिन के लुक ने बटोरीं सुर्खियां
एक्टर की शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ गई हैं। इस दौरान दुल्हा-दूल्हन का लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। रणदीप अपनी शादी में फुल व्हाइट लुक कैरी किए नजर आए। मणिपुरी दूल्हे के पारंपरिक पोशाक में वह काफी खूबसूरत लग रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने एक खास और अनोखी पगड़ी भी पहनी, जिसने लोगों का काफी ध्यान खींचा।
रणदीप की पगड़ी क्यों खास'
रणदीप ने अपनी शादी में ये जो पगड़ी पहनी, उसे मणिपुरी भाषा में "कोक्येत " कहते हैं। ये मणिपुर की परंपरा का हिस्सा है। यह पगड़ी सफेद रंग के कपड़े से बनती है और इस पर गोल्डन रंग गोलपट्टी से काम किया होता है। इस पगड़ी के पीछे की ओर गोलाई में काम किया होता है। दूल्हा बने रणदीप ने इस खास पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता-पजामा पहना। वहीं, इसके साथ ही उन्होंने एक शॉल भी कैरी किए नजर आए, जिसे मणिपुर में इनाफी कहा जाता है।
मणिपुर की पारंपरिक पोशाक में नजर आईं लिन
वहीं दुल्हन बनीं लिन लैशराम ने मैरून कलर की पारंपरिक ड्रेस पहनी, जिसे "पोटलोई " कहते हैं। ये एक सिलेंड्रिकल ड्रेस होती है, जो मोटे फ्रैबिक और हार्ड बैंबू से बनती है। इसके साथ ही लिन सोने से लदी नजर आई। शादी की सामने आई तस्वीरों में रणदीप और लिन बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं।
बता दें कि रणदीप ने मैतेई रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी दूल्हनिया लिन लैशराम मणिपुर की ही रहने वाली हैं।
रणदीप, लिन से शादी करने से पहले इंफाल के हेंगाग के एक मंदिर में मत्था टेकते भी नजर आए थे, जहां उन्होंने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया था। बता दें कि एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ओम शांति ओम से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।
What's Your Reaction?