आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिये जाने की घोषणा

आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिये जाने की घोषणा
27-09-2022 - 01:40 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

फिल्म जगत के सबसे बड़े दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष यह पुरस्कार बॉलीवुड की गुजरे जमाने की हीरोइन और विभिन्न प्रकार से इस क्षेत्र में सक्रिय रहीं आशा पारेख को दिया जाएगा। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दिया जाएगा। पारेख 1992 में पद्मश्री अलंकरण से भी सम्मानित हो चुकी हैं।

आशा पारेख का जन्म 2 अक्टूबर 1942 को एक गुजराती बनिया परिवार में हुआ। अभिनेत्री होने के साथ वे फिल्म निर्माता और निर्देशक रही हैं। वर्ष 1959 से 1973 के बीच उनकी गिनती मध्य सर्वश्रेष्ठ हीरोइनों में हुआ करती थी। आशा की  माँ ने उन्हें कम उम्र में भारतीय शास्त्रीय नृत्य कक्षाओं में दाखिला दिलाया और उन्होंने पंडित बंसीलाल भारती सहित कई शिक्षकों से नृत्य सीखा। आशा आजीवन अविवाहित रही हैं।

आशा पारेख ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में बेबी आशा पारेख नाम से की थी। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक बिमल रॉय ने उन्हें स्टेज समारोह में नृत्य करते देखा और उन्हें दस साल की उम्र में वर्ष 1952 में माँ  फिल्म के साइन किया। फिर उन्हें  फिल्म बाप बेटी में दोहराया। सोलह साल की उम्र में उन्होंने फिर से अभिनय करने की कोशिश की और एक नायिका के रूप में अपनी शुरुआत की। लेकिन उन्हें अभिनेत्री शुरुआत में हीरोइन को योग्य नहीं समझा गया था। इसीलिए उन्हें अमीता नाम की हीरोइन के लिए विजय भट्ट की फिल्म गूँज उठी शहनाई (1959)  में से हटा दिया गया। इस घटना के ठीक 8 दिनों के बाद फिल्म निर्माता सुबोध मुखर्जी और लेखक-निर्देशक नासिर हुसैन ने उन्हें शम्मी कपूर के साथ 1959 में बनी फिल्म दिल देके देखो के लिए साइन किया। इस फिल्म से उन्हें वो सफलता मिली कि उनका नाम बॉलीवुड की प्रसिद्ध हीरोइनों में गिना जाने लगा।

आशा पारेख ने नासिर हुसैन के साथ नायिका के तौर पर जब प्यार किसी से होता है, फिर वही दिल लाया हूं, तीसरी मंजिल, बहारों के सपने, प्यार का मौसम और कारवां में काम किया। नासिल की फिर्म मंजिल मंजिल में उन्होंने संक्षिप्त भूमिका भी निभाई। उन्हें निर्देशक राज खोसला ने दो बदन, मैं तुलसी तेरे आंगन की और चिराग में मौका दिया। शक्ति सामंत के साथ आशा ने पगला कहीं का और कटी पतंग में काम किया। उन्हें कटी पतंग के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।