Asia Cup: तीरंदाजी एशिया कप में अर्जुन के वंशजों ने दिखाया जलवा, भारतीय तीरंदाजों ने जीते 10 पदक 

<p><em>भारतीय तीरंदाजों ने शुक्रवार को चीनी ताइपे के ताओयुआन में तीरंदाजी एशिया कप 2023 चरण-1 विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में 10 पदक जीतते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर, 16 भारतीय तीरंदाजों - आठ पुरुष और आठ महिलाओं - ने एशिया कप 2023 ताओयुआन में प्रतिस्पर्धा की। 10 पदकों के साथ भारत ने पदक तालिका में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ताइपे और कज़ाकिस्तान दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।</em></p>

Asia Cup: तीरंदाजी एशिया कप में अर्जुन के वंशजों ने दिखाया जलवा, भारतीय तीरंदाजों ने जीते 10 पदक 
20-03-2023 - 11:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रिकर्व पुरुष, कंपाउंड पुरुष, कंपाउंड महिला, रिकर्व पुरुष टीम और कंपाउंड महिला टीम ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता जबकि रिकर्व पुरुष, कंपाउंड पुरुष, कंपाउंड महिला, कंपाउंड महिला टीम ने रजत पदक पर अपनी मुहर लगाई। इसके अलावा कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला।

रिकर्व श्रेंणी के मुक़ाबलों में पुरुषों के रिकर्व फाइनल में भारत के राहुल ने हमवतन रामपाल चौधरी को 6-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और रामपाल चौधरी को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। पुरुषों की रिकर्व टीम ने फाइनल में राहुल, रामपाल चौधरी और पार्थ सालुंके की भारतीय जोड़ी ने मंसूर अलवी, राशिद अलसुबाई और अब्दुल रहमान अल्मस की सऊदी अरब की तिकड़ी को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 

वहीं, महिलाओं की रिकर्व स्पर्धा में भारत का अभियान सृष्टि बालाजी जोगदंड के क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद समाप्त हो गया। रिकर्व महिला टीम कांस्य पदक मैच में ऑस्ट्रेलिया से 4-5 से हारकर खली हाथ रही। इस से पहले रिकर्व महिला टीम सेमीफाइनल में ताइपे से 0-6 से हार गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।