नहीं चलेगी...नहीं चलेगीः ओटीटी पर गाली-गलौज और अश्लील काॅन्टेंट पर अनुराग ठाकुर ने दे डाली चेतावनी

<p><em><strong>ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज पर गाली-गलौच और अश्लीलता को लेकर अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सख्त रुख अपनाते हुए बयान दिया है।</strong></em></p>

नहीं चलेगी...नहीं चलेगीः ओटीटी पर गाली-गलौज और अश्लील काॅन्टेंट पर अनुराग ठाकुर ने दे डाली चेतावनी
20-03-2023 - 10:54 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

ओटीटी मंचों पर प्रसारित सामग्री के खिलाफ शिकायत पर सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा है कि रचनात्मकता के नाम पर अश्लीलता और अभद्र भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है और सरकार इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने में नहीं हिचकेगी। ठाकुर ने कहा कि सरकार ने ओटीटी मंचों पर प्रसारित सामग्री में अश्लीलता और अभद्र भाषा के इस्तेमाल से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया है।
उन्होंने कहा, ‘इन मंचों को रचनात्मकता के लिए स्वतंत्रता दी गई है ना कि अश्लीलता के लिए। जब कोई सीमा पार करता है, तब रचनात्मकता के नाम गालियां देने को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।’ मंत्री ने कहा, ‘यदि नियमों में परिवर्तन करने की जरूरत पड़ी, तो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय संकोच नहीं करेगा। यह अश्लीलता और अभद्र भाषा का इस्तेमाल रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करेगा।’
क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं
अनुराग ठाकुर ने वीडियो पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा- क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज, असभ्यता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। ओटीटी पर बढ़ते अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर है। अगर इसको लेकर नियमों में कोई बदलाव करने की जरूरत पड़ी तो मंत्रालय उस दिशा में भी पीछे नहीं हटेगा। अश्लीलता, गाली गलौज रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करेगा।
ओटीटी कंटेंट को लेकर दो मत
ओटीटी अभी सेंसर बोर्ड जैसे बंधनों से मुक्त है। ऐसे में धड़ल्ले से बोल्ड सीन से लेकर गाली-गलौच के सीन्स वाली वेब सीरीज और फिल्में यहां मौजूद है। कुछ स्टार्स व जानकारों का कहना है कि कुछ प्लेटफॉर्म को क्रिएटिविटी के लिए आजाद रखना चाहिए। जहां कोई सीमा नहीं होनी चाहिए। वहीं, दूसरा पक्ष ये भी है कि ओटीटी पर रचनात्मकता की आड़ में धड़ल्ले से गालियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसका सीधे सीधे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।