जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित कॉमर्स कॉलेज ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के हथियार लैस जवान।

<p><em>राजस्थान में शनिवार को वोटिंग पूरी हो गई है। अब सभी को 3 दिसंबर का इंतजार है, जब वोटों की गिनती होगी। जयपुर जिले में इस बार 75.91 फीसदी वोटिंग हुई है, जो अब तक की रिकॉर्ड वोटिंग मानी जा रही है। इस बार वोटिंग करने में पुरुष वोटर्स आगे रहे हैं। इनकी संख्या 20.23 लाख से ज्यादा रही, जो कुल पुरुष वोटर्स का 76.07 फीसदी है। वहीं, 18.11 लाख महिलाओं ने वोटिंग की, जो कुल महिला वोटर्स का 74.35 फीसदी है।&nbsp;</em></p>

जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित कॉमर्स कॉलेज ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के हथियार लैस जवान।
27-11-2023 - 12:40 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इन ईवीएम को अब जेएलएन मार्ग स्थित कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज में बनाए स्ट्रॉन्ग रूम में रखवाया गया है, जिनकी सुरक्षा तीन लेयर पर की जा रही है।

आदर्श नगर विधानसभा में सबसे ज्यादा फर्जी वोटिंग: दूसरा व्यक्ति डाल गया वोट
रविवार को दिन में सभी ऑब्जर्वर ने स्ट्रॉन्ग रूम में आकर ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था देखी। जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने भी मौके पर विजिट करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया, इस बार जयपुर में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। अलबत्ता फर्जी वोटिंग की बात करें तो सबसे ज्यादा मामले जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में आए। इसके विपरीत बस्सी के महात्मा गांधी सरकारी स्कूल अचलपुरा बस्सी में बूथ संख्या 156 में 0.09 फीसदी वोटिंग हुई। यहां स्थानीय मतदाताओं ने वोटिंग का बहिष्कार किया। जहां स्थानीय लोगों ने अपने मुद्दों को लेकर वोटिंग नहीं की। वहीं, सबसे ज्यादा वोटिंग कोटपूतली के हंसियावास स्थित सरकारी स्कूल में बने बूथ संख्या 216 में हुई। जहां 97.09 फीसदी वोटर्स ने वोट किए।
विराट नगर में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने डाले वोट
जयपुर जिले में विधानसभा वार वोटिंग की स्थिति देखें तो 19 में से केवल एक विधानसभा विराटनगर ही ऐसी रही, जहां महिला वोटर्स पुरूष वोटर्स से वोट करने में आगे रहीं। विराटनगर में कुल 2 लाख 31 हजार 114 वोटर हैं। इनमें से 1 लाख 75 हजार 179 वोटर्स ने वोटिंग की, जो कुल वोट का 75.80 है। इसमें 90 हजार 371 पुरुष और 1 लाख 1889 महिलाएं शामिल हैं।
84 फीसदी नए वोटर्स ने डाले वो
जयपुर में इस बार यूथ वोटर्स में क्रेज अच्छा देखने को मिला। जिले की सभी 19 सीटों पर इस बार 18 से 19 साल की एजग्रुप के 2 लाख 5 हजार 604 वोटर्स थे। इनमें से 83.61 फीसदी वोटर्स ने वोट कास्ट किया। कुल 1 लाख 71 हजार 921 ने वोटिंग की। इसी तरह 80 साल या उससे ज्यादा एज ग्रुप के 73 हजार 229 वोटर्स ने वोट डाले। जो कुल वोटर्स की संख्या का 71.73 फीसदी रहा। जयपुर की 19 सीटों पर इस एज ग्रुप के वोटर्स की कुल संख्या 1 लाख से ज्यादा है।
ग्रामीणों से आगे रहे शहरी वोटर्स
राजस्थान में 19 सीटों पर इस बार ग्रामीण वोटर्स की तुलना में शहरी वोटर्स ने ज्यादा मतदान किया। कोटपूतली, विराटनगर, शाहपुरा, चैमूं, फुलेरा, दूदू, झोटवाड़ा, आमेर, जमवारामगढ़, बस्सी, चाकसू, बगरू और आदर्श नगर में कुल 24 लाख 31 हजार 420 ग्रामीण वोटर्स में से 18 लाख 98 हजार 437 वोटर्स ने मतदान किया, जो कुल वोटर्स का 75.07 फीसदी रहा। जबकि शहरी विधानसभा में जमवारामगढ़ सीट को छोड़कर शेष 18 सीटों पर शहरी वोटर्स की स्थिति देखे तो यहां कुल 26 लाख 63 हजार 942 में से 19 लाख 35 हजार 970 ने वोट कास्ट किया, जो कुल शहरी वोटर्स का 80.65 फीसदी है।
तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया- ईवीएम की रखवाली के लिए हमने तीन लेयर पर सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। मुख्य एंट्री गेट पर स्थानीय पुलिस के जवान के साथ आईटीबीपी के जवान तैनात किए हैं। इसके बाद बिल्डिंग के मुख्य चैनल गेट और अन्य एंट्री गेट पर आईटीबीपी के 3 से 4 जवान 24 घंटे हथियार से लैस नियुक्त करवाए गए है। इसके बाद स्ट्रॉन्ग रूम जहां ईवीएम मशीनें रखी हैं। उन रूम के बाहर भी 2-2 आईटीबीपी के जवान 24 घंटे निगरानी रखने के लिए लगाए गए हैं। साथ ही पूरे परिसर की सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही है।
273 टेंडर वोट डाले
जिले में इस बार 273 फर्जी वोटिंग भी सामने आई। इसके बदले बूथ पर टेंडर वोट डलवाए गए। सबसे ज्यादा फर्जी वोटिंग के 49 मामले आदर्श नगर विधानसभा में मिले। इसमें किसी और व्यक्ति का वोट कोई दूसरा व्यक्ति पहले डालकर चला गया। इसके बाद इस लिस्ट में दूसरा नंबर झोटवाड़ा का है, जहां टेंडर वोट की संख्या 37 रही। सबसे कम टेंडर वोट बस्सी और चाकसू में 3-3 रहे।
59 फीसदी ट्रांसजेंडर्स वोटर्स
जयपुर जिले में इस बार 59 फीसदी ट्रांसजेंडर्स ने भी वोट डाले। पूरे जिले में इन वोटर्स की संख्या 76 है, जिनमें से 43 वोट डालने बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डाला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।