सुरंग निर्माण में शामिल कंपनी में हमारी हिस्सेदारी नहीं, अडानी समूह ने अफवाहों पर जारी किया स्पष्टीकरण
<p>उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग के ढहने के कारण सोशल मीडिया पर कुछ नेटिज़ेंस के द्वारा अडानी समूह को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है। यानि ऐसा फैलाया जा रहा है कि सुरंग का निर्माण अडानी समूह द्वारा किया गया था । इसी के मद्देनज़र अडानी समूह ने इन अफवाह फ़ैलाने के प्रयासों पर स्पष्टीकरण दिया। </p>
सुरंग निर्माण में शामिल कंपनी में हमारी कोई हिस्सेदारी नहीं है
उद्योगपति गौतम अडानी के समूह ने आज यह स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग के निर्माण में उनकी कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष भागीदारी नहीं है। अडानी समूह के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि सुरंग के निर्माण में शामिल कंपनी में समूह का कोई स्वामित्व या हिस्सेदारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया के एक हिस्से में सिलक्यारा सुरंग के निर्माण में अडानी समूह के शामिल होने का संदेह जताया गया है। <
Clarification on nefarious attempts to link us to the unfortunate collapse of a tunnel in Uttarakhand. pic.twitter.com/4MoycgDe1U — Adani Group (@AdaniOnline) November 27, 2023
/p>
हमारी संवेदनाएं फंसे हुए मजदूरों तथा उनके परिवारों के साथ
प्रवक्ता ने कहा, हम स्पष्ट करते हैं कि अडानी समूह या उसकी किसी अनुषंगी कंपनी की सुरंग के निर्माण में किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भागीदारी नहीं है। हम यह भी स्पष्ट करते हैं कि सुरंग के निर्माण में शामिल कंपनी में हमारी कोई हिस्सेदारी नहीं है। अडानी समूह ने उसका नाम इस हादसे से जोड़े जाने की कड़ी निंदा की और कहा, इस समय हमारी संवेदनाएं फंसे हुए मजदूरों तथा उनके परिवारों के साथ हैं।
गौरतलब है कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिसके कारण उसमें काम कर रहे 41 श्रमिक फंस गये थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
What's Your Reaction?