ईडी की इस तरकीब से तोते की तरह बोलेंगे अर्पिता और पार्थ चटर्जी
NULL
अर्पिता मुखर्जी के पास और कितने पैसे हैं? उनके दो घरों से अब तक 50 करोड़ से ज्यादा कैश मिल चुका है। करोड़ों रुपए के गहने मिल चुके हैं। उनकी महंगी कारें गायब हैं, जिनकी तलाश जारी है। उनके कई और ठिकानों पर ईडी की नजर है। लेकिन समस्या यह है कि वे दोनों ही कुछ खास बता नहीं रहे। ऐसे में अब ईडी नई तरकीब अपनाने जा रहा। खबरों की मानें तो अब अर्पिता और पार्थ को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होगी। प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि पार्थ के साथ जुडऩे के बाद अर्पिता को तीन कंपनियों का निदेशक नियुक्त किया गया था।
जानकारी के अनुसार अर्पिता के पास कम से कम 12 फ्लैट्स हैं जिसमें से कुछ उनकी कंपनियों के नाम हैं तो कुछ पार्थ चटर्जी ने उन्हें तोहफे में दिये हैं। बीरभूम के शांतिनिकेतन में अर्पिता के चार प्लॉट हैं और एक आलीशान फार्म हाउस भी। पार्थ चटर्जी के पास कोलकाता से सटे बारुईपुर में, झाडग़्राम में और शांतिनिकेतन में फार्म हाउस हैं। अर्पिता जहां रहा करती थीं, उसी बिल्डिंग में अर्पिता के तीन फ्लैट थे।
ईडी अब दोनों लोगों आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है। जांच एजेंसी को शक है दोनों कई ऐसी कंपनियों के मालिक हैं, जिनकी जानकारी छिपाई जा रही है।
What's Your Reaction?