कमाल की दूरबीन ! तारे की 'मौत' को कैप्चर किया जेम्स वेब ने

NULL

कमाल की दूरबीन ! तारे की 'मौत' को कैप्चर किया जेम्स वेब ने
31-07-2022 - 10:48 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने वैज्ञानिकों को फिर हैरान कर दिया है। उसने अपना सबसे पहला सुपरनोवा खोजा है। सुपरनोवा एक मरते हुए सितारे में होने वाले विस्फोट को कहते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खोज से रिसर्च का एक नया क्षेत्र खुल गया है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कॉप के कैमरा ने पृथ्वी से लगभग 3-4 अरब प्रकाश वर्ष दूर एक अप्रत्याशित तेज रोशनी देखी।

ये रोशनी गैलेक्सी में देखी गई है। पांच दिनों में ये चमकीली रोशनी मंद होती गई, जिससे माना जा रहा है कि ये एक सुपरनोवा ही है, जिसे उसके विस्फोट के बाद जेम्स वेब टेलीस्कोप ने देख लिया। यह खोज आश्चर्यजनक है क्योंकि जेम्स वेब को सुपरनोवा की खोज के लिए नहीं बनाया गया था। ये काम बड़े पैमाने पर सर्वेक्षण दूरबीन करती हैं, जो छोटे अंतराल पर अंतरिक्ष को स्कैन करते रहते हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।