बॉलीवुड छोड़ते ही चमकी किस्मत, आज हजारों करोड़ की मालकिन
<p><em><strong>गायत्री जोशी एक ऐसी अभिनेत्री जिसने सिंगल फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ी और हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस गईं। एक्टिंग से पहले वे एक वीडियो जॉकी और सिंपल मॉडल थीं लेकिन अब ग्लैमर इंडस्ट्री से कोसों दूर हैं। दिलचस्प बात ये है कि वे एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों की मालकिन हैं और एक लेविश लाइफ जीती हैं।</strong></em></p>
जी हां, गायत्री जो कि कभी एक साधारण मॉडल थीं लेकिन अब वे देश व दुनिया के अमीरों की लिस्ट में शुमार हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कोई काम छोड़ने के बाद भला कोई इतना अमीर कैसे हो सकता है। जोशी ने अपने करियर की शुरुआत चैनल वी इंडिया पर वीडियो जॉकी बनकर की, इसके बाद वह फेमिना इंडिया ब्यूटी कम्प्टिशन जीतने के अपने सपने को पूरा करने के लिए चली गईं।
जापान में मिस इंटरनेशनल 2000 में भारत का प्रतिनिधित्व
गायत्री जोशी साल 1999 फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता में अंतिम पांच उम्मीदवारों में से एक थीं। उन्होंने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता और सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर उन्हें ताज पहनाया गया था। उन्होंने जापान में मिस इंटरनेशनल 2000 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया
कुछ वक्त के लिए जोशी ने कुछ म्यूजिक वीडियो में अभिनय करने के अलावा एक विज्ञापन मॉडल के रूप में भी काम किया है। वे जगजीत सिंह की ‘कागज की कश्ती’ और हंस राज हंस की ‘झांझरिया’ के संगीत वीडियो में दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने 2004 की फिल्म स्वदेस में अभिनय किया, जो अब तक उनकी एकमात्र फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया था और आज भी लोग इस फिल्म को पसंद करते हैं। लेकिन इसके बाद वे कभी ग्लैमर इंडस्ट्री में नहीं दिखीं।
बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी
गायत्री जोशी ने जैसे ही बॉलीवुड को हमेशा के लिए गुडबाय कहा तो एक साल बाद ही उनकी किस्मत में चार चांद लग गए। क्योंकि उन्होंने साल 2005 में एक जाने- माने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली। उनके पति वर्तमान में 65वें सबसे अमीर भारतीय के रूप में स्थान पर हैं और ऐसे में गायत्री जोशी भी उनके साथ अब रिच लोगों की केटेगरी में शामिल हो चुकी हैं।
28,000 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति
आपको बता दें कि गायत्री जोशी के हसबैंड विकास ओबेरॉय ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, जिसका मार्केट कैप लगभग 30,000 करोड़ रुपए है। 52 साल के विकास ओबेरॉय की कुल संपत्ति 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 28,000 करोड़ रुपए से अधिक है। फोर्ब्स के अनुसार, वे वर्तमान में 65वें सबसे अमीर भारतीय के रूप में स्थान पर हैं। अब 46 साल की ये अभिनेत्री अपने पति विकास और दो बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। वे अब न सिर्फ फिल्मी दुनिया से दूर हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है।
नामी ब्रांडस के लिए माॅडलिंग
कॉलेज में पढ़ाई के दौरान, गायत्री जोशी ने बॉम्बे डाइंग, फिलिप्स, पॉन्ड्स, गोदरेज, सनसिल्क और एलजी के साथ-साथ शाहरुख खान के साथ हुंडई के विज्ञापनों के लिए मॉडलिंग की। उन्होंने 2001 के दौरान सीजन्स कैटलॉग और कैलेंडर के लिए मॉडलिंग भी की है।
What's Your Reaction?