आमिर खान ने आखिर किया क्या हैः मोना सिंह
NULL
अभिनेता आमिर खान की 180 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को रिलीज होने के बाद से उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर पा रही है। लोग इसे फ्लॉप मानकर चल रहे हैं और इसका कारण फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके बायकॉट की मांग है। यह मांग रुकने का नाम नहीं ले रही है। आमिर खान और करीना कपूर खान तक लोगों से आग्रह कर चुके हैं कि उनकी फिल्म को बायकॉट न किया जाए और इसे हरेक को देखना चाहिए। इसके बावजूद बायकॉट की मांग के साथ-साथ जगह-जगह 'लाल सिंह चड्ढा' का विरोध भी बढ़ता जा रहा है। इस पूरे बवाल पर अब फिल्म में लाल सिंह की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मोना सिंह ने उन लोगों की मंशा पर सवाल उठाए हैं, जो फिल्म को बायकॉट करने पर तुले हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि आखिर आमिर खान ने किया क्या है जो उनकी फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठ रही है।
What's Your Reaction?