वनडे-टी20 सीरीज से बाहर मोहम्मद शमी: हसीन जहां ने मारा ताना- ‘सजना जी क्यों बेहाल हैं...’

<p><em><strong>वर्ल्ड कप गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया। इनमें एक नाम मोहम्मद शमी का भी है। अब जब साउथ अफ्रीका टूर के लिए टीम की घोषणा हुई, तो वनडे और टी20 सीरीज से भी स्टार बॉलर मोहम्मद शमी को बाहर रखा गया। वे फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे उनके फैंस निराश हैं। इस बीच, क्रिकेटर की बागी पत्नी हसीन जहां का एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, मानो वह इशारों में उनकी फिटनेस को लेकर पूछ रही हैं, &lsquo;सजना जी आप क्यों बेहाल हैं?&rsquo;</strong></em></p>

वनडे-टी20 सीरीज से बाहर मोहम्मद शमी: हसीन जहां ने मारा ताना- ‘सजना जी क्यों बेहाल हैं...’
04-12-2023 - 10:27 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मोहम्मद शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर रख गया है। खबरों की मानें, तो क्रिकेटर की फिटनेस को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने उनके नाम पर गौर नहीं किया। अगर मोहम्मद शमी की फिटनेस वक्त रहते दुरुस्त हो जाती है, तो आप उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी करते हुए देखेंगे। 
क्या है वायरल वीडियो में
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का ताजा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे देखकर मानो लगता है कि वे मोहम्मद शमी से उनका हालचाल पूछ रही हैं। हसीन जहां के वीडियो में आप उन्हें फिल्म ‘मृत्यु दंड’ के गाने ‘कह दो एक बार सजना’ पर लिप सिंकिंग करते हुए देख सकते हैं। वे हमेशा की तरह बन-ठनकर कहती नजर आ रही हैं, ‘सजना जी आप क्यों ऐसे बेहाल हैं।’
जरा झुक भी जाओ भाभी...
हसीन जहां ने वीडियो को एक दिन पहले शेयर किया था, जिस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर कहता है, ‘आप कैसी भी हो, लेकिन भाभी हो। बस यही सोचकर लाइक कर देता हूं।’ दूसरा यूजर उन्हें सलाह देता है, ‘अगर रिश्ते को झुककर बचाया जा सकता है, तो झुकने में गुरेज नहीं करना चाहिए।’
आपने कोहिनूर खो दिया...
मोहम्मद शमी के फैंस वीडियो पर कमेंट करके हसीन जहां को ट्रोल करने की भी कोशिश कर रहे हैं। एक यूजर कहता है, ‘अब गाने ही गाती रहो, आपने कोहिनूर खो दिया है।’ कई लोग उनकी खूबसूरती की भी तारीफ कर रहे हैं।
हसीन जहां ने बीते दिनों ट्रोल करने वालों की खिंचाई करते हुए मोहम्मद शमी पर अटैक किया था। बता दें कि दोनों के बीच खराब रिश्ते के बारे में लोगों को तब पता चला था, जब एक्ट्रेस ने क्रिकेटर पर घरेलू हिंसा सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।