जो रूट ने कर डाली पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती., बाएं हाथ से मारे शॉट्स..!

<p><em><strong>इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट हर फॉर्मेट के वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज है। उनकी गिनती क्रिकेट के बिग फोर में होती है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास एक स्पेशल टैलेंट भी है, जिसे उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन दिखाया।</strong></em></p>

जो रूट ने कर डाली पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती., बाएं हाथ से मारे शॉट्स..!
05-12-2022 - 08:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मेजबान पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी पहले टेस्ट के चैथे दिन अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। राइट हैंड बल्लेबाज जो रूट बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने लगे। पाकिस्तानी गेंदबाजों का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने लेफ्ट हैंड से अटैक किया। जो रूट ने 73 रन बनाए। रूट अर्धशतक पूरा करने के बाद भाग्यशाली रहे, जब नसीम रिवर्स स्वीप पर उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। इंग्लैंड ने रविवार को चैथे दिन चाय से पहले अपनी दूसरी पारी घोषित करके पाकिस्तान को 343 रन का लक्ष्य दिया।
पहली पारी में 78 रन की बढ़त हासिल करने वाले इंग्लैंड ने दूसरी पारी सात विकेट पर 264 रन बनाकर घोषित की। 17 साल बाद अपने देश में इंग्लैंड की मेजबानी कर रहे पाकिस्तान को लक्ष्य हासिल करने के लिए 130 ओवर मिले हैं। इससे पहले बेन फोक्स के वायरल संक्रमण के कारण बाहर होने के बाद टेस्ट पदार्पण करने वाले ऑफ स्पिनर विल जैक्स ने 161 रन देकर छह विकेट चटकाए।

पाकिस्तान की टीम हालांकि बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर पहली पारी में 579 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। पहली पारी में छह रन प्रति ओवर से अधिक की गति से रन बनाने वाले इंग्लैंड ने दूसरी पारी में भी यह लय बरकरार रखी। उसकी तरफ से जो रूट ने 73 जबकि पहली पारी में शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक ने 65 गेंद में 87 रन की पारी खेली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।