कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में गड़बड़ी करने और समर्थकों पर दबाव बनाने की कोशिश हो रही हैः शशि थरूर
कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर व मल्लिकार्जुन खड़गे आमने-सामने हैं। शशि थरूर ने बिना नाम लिये कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में गड़बड़ी हो रही है। उनको दी गई डेलीगेट्स की सूची में पूरे नाम नहीं थे। इस पर उन्होंने संशोधित सूची मांगी तो उसमे दिए फोन नंबर भी गलत निकले।
शशि थरूर का कहना है कि उनके समर्थकों पर दबाव तो डाला जा रहा है परंतु ये दबाव हाईकमान या गांधी परिवार की तरफ से बिलकुल नहीं है क्योंकि उन्होंने मुझे साफ बोला है कि आप चुनाव लड़ें, हमारी तरफ से आप पर कोई दबाव नहीं है। पत्रकारों से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा उनकी पार्टी में कई ऐसे नेता हैं,जो नही चाहते कि चुनाव हों। ये नेता मेरे विरुद्ध काम कर रहे हैं और मेरे उन समर्थकों पर, जो खुलेआम मुझे समर्थन दे रहे है, उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
थरूर का कहना है कि यह दबाव उन बड़े नेताओं की तरफ से है, जो राजनीति में अच्छा स्थान रखते हैं और नहीं चाहते कि पार्टी में बदलाव हो परंतु मैं बदलाव का उम्मीदवार हूं। यदि मैं जीत कर आऊंगा तो कई चीजें बदल जाएंगे।
What's Your Reaction?