फिलहाल ठाकरे गुट वाली शिवसेना का नाम शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे और शिंदे गुट वाली शिवसेना का नाम बालासाहेबची शिवसेना

फिलहाल ठाकरे गुट वाली शिवसेना का नाम शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे और शिंदे गुट वाली शिवसेना का नाम बालासाहेबची शिवसेना
11-10-2022 - 11:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चुनाव आयोग ने शिवसेना के ठाकरे और शिंदे, दोनों ही गुटों को पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह तीर-कमान के इस्तेमाल को लेकर रोक लगा दी। इस फैसले के विरुद्ध दिल्ली के उच्च न्यायालय में उद्धव ठाकरे के गुट की ओर से चुनौती दी जा चुकी है। लेकिन उधर, चुनाव आयोग ने 3 नवंबर को अंधेरी पूर्व सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को नया नाम शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे दे दिया है। वहीं, शिंदे गुट वाली शिवसेना को बालासाहेबची शिवसेना नाम आवंटित किया है।

चुनाव आयोग ने ठाकरे गुट वाली शिवसेना को गदा चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने दोनों गुटों से उपचुनावों के लिए अधिसूचित फ्री सिंबल की सूची से अलग-अलग चुनाव चिन्ह चुनने के लिए कहा था।

इसके बाद उद्धव गुट ने त्रिशूल, उगता सूरज और मशाल चुनाव चिह्न विकल्प के रूप में दिए थे। इनमें से उद्धव गुट को मशाल चुनाव चिह्न मिल गया। उद्धव गुट को 'त्रिशूल' का चिह्न इसलिए नहीं मिला क्योंकि इसका धार्मिक संकेत है। 'उगता सूरज' इसलिए नहीं मिला क्योंकि यह तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी द्रमुक के पास है। 'मशाल' चुनाव चिह्न 2004 तक समता पार्टी के पास था। उसके बाद से यह किसी को आवंटित नहीं था इसलिए यह चिह्न उद्धव गुट को दिया गया है।

उधर शिंदे गुट को भी चुनाव चिन्ह चुनने को कहा था और उसने भी गदा, त्रिशूल या उगते सूरज की मांग की थी। त्रिशूल और उगता सूरज मिल नहीं सकता था और गदा ठाकरे गुट वाली शिवसेना को दे दिया गया है अतः शिंदे गुट को नया चुनाव चिन्ह चुनने के लिए कहा गया है। इसके बारे में आज ही फैसला होना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।