सावधान..! ताइवान पर 2027 तक कब्जे का तैयार हो रहा 'मास्टरप्लान'
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चाहते हैं कि उनकी सेना 2027 तक ताइवान पर कब्जा करने लायक बन जाए। सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के डायरेक्टर डेविड कोहेन ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि एजेंसी अभी भी मानती है कि चीन शांतिपूर्ण तरीके से द्वीप को पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) में मिलाना चाहता है।
कोहेन के बयान को सीएनएन की पत्रकार ने रिपोर्ट किया है जिन्होंने खुद कहा था कि जिनपिंग ताइवान पर हमले की तैयारी नहीं कर रहे हैं लेकिन वह 'ताइवान पर बलपूर्वक कब्जे की क्षमता' चाहते हैं। लिलिस ने कोहेन के हवाले से कहा, 'जिनपिंग का ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन उन्होंने अपनी सेना से उन्हें ऐसी स्थिति में रखने के लिए कहा है, जिसमें वह जो चाहें वह कर सकें।' कोहेन ने कहा कि खुफिया समुदाय का मानना है कि जिनपिंग ताइवान पर असैन्य तरीकों से कब्जा करना चाहते हैं।
चीन दे चुका है बल के इस्तेमाल की चेतावनी
बीजिंग कई बार कह चुका है कि वह शांतिपूर्ण तरीकों से ताइवान को मेनलैंड चाइना में जोडऩा चाहता है लेकिन जरूरत पडऩे पर बल का इस्तेमाल करने से भी पीछे नहीं हटेगा। ताइवान ने चीन के 'एक देश, दो प्रणाली' के नजरिए को खारिज किया है। उसका कहना है कि सिर्फ ताइवान की जनता ही अपना भविष्य तय कर सकती है।
अमेरिका का साथ पाकर ताइवान के हौसले बुंलद
कुछ हफ्तों पहले चीन का एक ड्रोन ताइवान नियंत्रण वाले एक द्वीप में दाखिल होने का प्रयास कर रहा था। ताइवान ने पहली बार वॉर्निंग शॉट्स दागते हुए चीन की इस हरकत का जवाब दिया था। गोलीबारी से ड्रोन वापस चीन लौट गया था।
What's Your Reaction?