अल-शबाब का कहर, धमाकों से दहला सोमालिया, 100 की मौत, 300 घायल 

<p><em><strong>राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने रविवार तड़के घटनास्थल पर इन हमलों को बेहद क्रूर और कायरतापूर्ण कृत्य करार देते हुए कहा कि धमाकों में लगभग 300 लोग घायल हुए हैं।&nbsp;</strong></em></p>

अल-शबाब का कहर,  धमाकों से दहला सोमालिया, 100 की मौत, 300 घायल 
31-10-2022 - 12:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में रविवार को हुए 2 कार बम धमाकों में 100 लोगों की मौत हो गई है। 300 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने रविवार तड़के घटनास्थल पर इन हमलों को बेहद क्रूर और कायरतापूर्ण कृत्य करार देते हुए कहा कि धमाकों में लगभग 300 लोग घायल हुए हैं। 
फिलहाल किसी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, सोमालिया सरकार ने इन हमलों के लिए अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब आतंकवादी समूह को जिम्मेदार ठहराया है, जो राजधानी में अक्सर हमले करता रहा है। मोगादिशु में ये हमले उस दिन हुए, जब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अल-शबाब सहित अन्य आतंकवादी समूहों से निपटने के विस्तारित प्रयासों पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे थे।
शिक्षा मंत्रालय की चारदीवारी के बाहर हुआ धमाका
अधिकारियों ने बताया कि पहला धमाका शिक्षा मंत्रालय की चारदीवारी के बाहर हुआ, जबकि दूसरे विस्फोट में एक व्यस्त रेस्तरां को निशाना बनाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।