चीन के पांच जिलों में लॉकडाउन, जीरो कोविड पाॅलिसी पड़ रही ड्रैगन को भारी 

<p><em><strong>चीन में पार्क, ऑफिस, शॉप और किसी पब्लिक प्लेस में एंट्री के लिए 72 घंटे के अंदर कोविड नेगेटिव रिपोर्ट देना अनिवार्य है</strong></em></p>

चीन के पांच जिलों में लॉकडाउन, जीरो कोविड पाॅलिसी पड़ रही ड्रैगन को भारी 
14-10-2022 - 07:38 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुनिया के अन्य देश जहां कोविड और लॉकडाउन से उबर कर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं चीन अब तक इससे पीछा नहीं छुड़ा पाया है और अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को लेकर सख्त है। चीन में पार्क, ऑफिस, शॉप और किसी पब्लिक प्लेस में एंट्री के लिए 72 घंटे के अंदर कोविड नेगेटिव रिपोर्ट देना अनिवार्य है। 
सोमवार को नॉर्थ चीन के फेन्यांग शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। कम्युनिटी ट्रांसमिशन की आशंका को देखते हुए इस सप्ताह शंघाई के 16 में से पांच जिलों में लोगों का कोविड टेस्ट करने के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। एक अन्य शहर होहोट में बाहर से आने वाले लोगों और व्हीकल पर पाबंदी लगा दी गई है। 
चीन के फाइनेंशियल हब के नाम से मशहूर शंघाई में कोविड केस बढ़ने के बाद स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थानों को बंद कर दिया गया है। बुधवार को शंघाई में कोविड के 47 मरीज मिले, जो पिछले तीन महीनों में सबसे ज्यादा है। दो मरीजों को छोड़कर अन्य सभी क्वारैंटाइन हैं।
16 अक्टूबर से राष्ट्रीय कांग्रेस का सम्मेलन
चीन में 16 से 18 अक्टूबर तक राष्ट्रीय कांग्रेस का 20वां सम्मेलन होने वाला है। ये सम्मेलन पांच साल में एक बार होता है। चर्चा है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सम्मेलन में अपना कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में कोविड केस में बढ़ोतरी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।