राष्ट्रगान गाते समय रो पड़े रोहित...राजस्थान भाजपा अध्यक्ष का ट्वीट हुआ वायरल
<p><em><strong>रोहित शर्मा का ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। ये वीडियो राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शेयर करते हुए बेहद दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा।</strong></em></p>
दिवाली से पहले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जबरदस्त जीत के पहले जो हुआ उसने पूरे भारत की आंखें नम कर दीं। भारत-पाक मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रगान के दौरान कैप्टन रोहित शर्मा भावुक हो गए।
भावुक पूनिया भी बस यही कह सके
रोहित शर्मा का ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। ये वीडियो राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शेयर करते हुए बेहद दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा। राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष ने रोहित शर्मा का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- ‘दैट लाइफ’।
सतीश पूनिया का ट्वीट भी वायरल
हर कोई इस वीडियो को शेयर और रिएक्ट कर रहा है। यहां तक कि सतीश पूनिया ने जो वीडियो ट्वीट किया, वो भी तेजी से वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 91 रीट्वीट और 557 लाइक्स मिले हैं।
‘जय...जय...जय...जय हे’ गाते छलक पड़ी आंखें
वीडियो तब सामने आया जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शुरू होना था। राष्ट्रगान चल रहा था तभी अचानक कैमरा रोहित शर्मा पर रुक गया, उस समय अंतिम लाइन ‘जय... जय... जय... जय हे’ गायी जा रही थी। जैसे ही कैमरा रोहित पर रुका, बेहद भावुक रोहित ने अपनी आंखें जोर से बंद कर लीं। आंसू को रोकने और भावनाओं को कंट्रोल करने की उनकी कोषिष के इन इमोशनल पलों ने हर भारतीय के दिल को छू लिया। शायद यही वजह है कि राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया भी रोहित शर्मा के वीडियो पर ज्यादा कुछ नहीं लिख सके।
What's Your Reaction?